LIVE

शहरों के मुख्य समाचार , 20 अप्रैल 2024 Highlights: हल्द्वानी की एक बस्ती में लगी भयंकर आग, ओडिशा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या हुई सात

Varsha KushwahaUpdated Apr 20, 2024, 20:22 IST

शहरों के मुख्य  समाचार , 20 अप्रैल 2024 Highlights: हल्द्वानी की एक बस्ती में लगी भयंकर आग, ओडिशा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या हुई सात
शहरों के मुख्य समाचार , 20 अप्रैल 2024 Highlights: हल्द्वानी की एक बस्ती में लगी भयंकर आग, ओडिशा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या हुई सात

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 20 अप्रैल 2024 Highlights: हल्द्वानी की एक बस्ती में भयंकर आग लग गई। जिसमें दो दर्जन बस्तियां जल गई, ओडिशा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, कानपुर के स्क्रैप गोदाम में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया। देर रात ग्वालियर की संगम वाटिका और रंगमहल में एसी के फटने के कारण आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इनके अलावा राज्य के मुख्य समाचार इस प्रकार है-

APR 20, 2024 20:20 IST

गुरुग्राम के वीर नगर में दीवार गिरने से कई लोग दबे

गुरुग्राम के वीर नगर में बने श्मशान घाट से लगती दीवार गिरने से कई लोग दब गए। बताया जा रहा है कि दीवार गिरने से 6 से 7 लोग दब गए हैं।
APR 20, 2024 19:41 IST

ठाणे में दो मंजिला चॉल के छह कमरे ढहे

महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार सुबह दो मंजिला चॉल के छह कमरे ढह गए। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
APR 20, 2024 18:43 IST

दिल्ली के कल्याणपुरी में भरभराकर गिरी बिल्डिंग

दिल्ली के कल्याणपुरी में एक बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि नाले की खुदाई के दौरान बिल्डिंग में दरार आ गई थी।
APR 20, 2024 17:50 IST

मुजफ्फरपुर में पिता की हैवानियत

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनकी पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। उसकी दो बेटियां हैं, उसने दोनों पर चाकुओं से वार किया।
APR 20, 2024 16:51 IST

उन्नाव में बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के बारातियों को ले जा रही एक बस पलट गई जिससे कुछ व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
APR 20, 2024 16:18 IST

रोहतास में मुर्गा उधार न देने से दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के रोहतास में मुर्गा उधार न देने से बदमाशों ने दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
APR 20, 2024 15:58 IST

हल्द्वानी की एक बस्ती में लगी भयंकर आग

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे क्रॉसिंग के पास झुग्गियों वाली बस्ती में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर दो दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। हालांकि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
APR 20, 2024 15:00 IST

मुजफ्फरनगर में कार हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत

मुजफ्फरनगर के न्यूमंडी थानाक्षेत्र के जानसठ रोड पर एक कार के जेसीबी मशीन से टकरा जाने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। न्यूमंडी थाने के प्रभारी बब्लू सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात तीन युवकों को ले जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और आगे चल रही जेसीबी मशीन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अनुराग (35), सतपाल (30) और राहुल 28 के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक बिजनौर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे।
APR 20, 2024 13:57 IST

रायगढ़ में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। धरमजयगढ़ के वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि छाल वन परिक्षेत्र के अंतर्गत धानटिकरा गांव के पास आज सुबह लगभग सवा पांच बजे एक जंगली हाथी ने जनकराम साहू (80) को कुचल दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
APR 20, 2024 13:07 IST

ओडिशा में नाव पलटने से मृतकों की संख्या हुई सात

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी में नौका पलटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर सात हो गई। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम नाव पलटने के तुरंत बाद तलाश अभियान शुरू करने वाले ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल तथा अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने महानदी से पांच और शव बरामद किए हैं। हादसे में मारे गए सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।
APR 20, 2024 12:14 IST

बैतूल में पलटी बस, पुलिस और होम गार्ड के 21 जवान घायल

मध्य प्रदेश के बैतूल में शनिवार तड़के एक बस के पलटने से हादसा हो गया। जिसमें पुलिस और होम गार्ड के 21 जवान घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि ये जवान चुनावी ड्यूटी करने के बाद अपने गृह जिले राजगढ़ वापस आ रहे थे, तभी भोपाल-बैतूल राजमार्ग पर बरेठा घाट के पास उनकी बस पलट गई।
APR 20, 2024 11:17 IST

हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। यहां लाहौल स्पीति समेत कई इलाकों में आज बर्फबारी हुई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
APR 20, 2024 11:16 IST

संगरूर जेल में कैदियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई, दो की मौत

पंजाब की संगरूर जेल में 13 कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई। जिसमें 9 कैदियों ने चार कैदियों की बैरक में जाकर उनपर तेजधार हथियार से हमला किया। जिससे दो कैदियों की मौत हो गई और दो अन्य कैदी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
APR 20, 2024 10:14 IST

Hapur: गारमेंट शोरूम में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

APR 20, 2024 09:32 IST

Mainpuri: एक ट्रक ने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी इलाके में एक ट्रक ने सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर को टक्कर मारी दी। इस घटना में 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल एक महिला की की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं।
APR 20, 2024 09:07 IST

हैदराबाद शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश

APR 20, 2024 07:58 IST

Karnataka: नेत्रावती नदी के तट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

कर्नाटक के मंगलूरु की नेत्रावती नदी के तट पर एक अज्ञात व्यक्ति शव पड़ा मिला। शव की जानकारी प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हुई है।
APR 20, 2024 07:54 IST

Delhi: धूल भरी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में आज धूल भरी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के में विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
APR 20, 2024 07:52 IST

त्रिशूर पूरम उत्सव के अवसर पर त्रिशूर शहर में आतिशबाजी

APR 20, 2024 05:45 IST

Gwalior: संगम वाटिका और रंगमहल में लगी आग