LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 16 फरवरी 2024 Highlights: कानपुर नगर निगम में सीमा विस्तार, मुजफ्फरनगर में 4 टाइगर बम के साथ युवक गिरफ्तार
शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 16 फरवरी 2024 Highlights: कानपुर में 25 सालों बाद नगर निगम की सीमा में विस्तार होने वाला है, मुजफ्फरनगर में एक युवक के पास से 4 टाइगर बम बरामद हुए हैं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को वाराणसी पहुंच रही है, दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब। बीकानेर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
FEB 16, 2024 18:20 IST
कानपुर नगर निगम में सीमा विस्तार
कानपुर में 25 सालों बाद नगर निगम की सीमा में विस्तार होने वाला है। जिसके बाद 32 गांवों की आबादी शहरी क्षेत्र में शामिल हो जाएगी। इसके तहत बिठूर और उन्नाव सीमा के गांव नगर निगम की सीमा में शामिल हो जाएंगे।
FEB 16, 2024 17:04 IST
दिल्ली में सोमवार-मंगलवार को फिर होगी बारिश
दिल्ली में फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दिन दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।
FEB 16, 2024 16:25 IST
मुंबई हवाई अड्डे पर 80 वर्षीय यात्री की मौत
मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के 80 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। यात्री ने व्हीलचेयर की मांग की, लेकिन व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण इंतजार करने के लिए कहे जाने पर व्यक्ति ने पैदल ही चलने का फैसला किया। इसी दौरान वह गिर गया और उसकी मौत हो गई।
FEB 16, 2024 16:21 IST
छत्तीसगढ़ में मकान में लगी आग, दम घुटने से दो की मौत
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शुक्रवार सुबह एक मकान में आग लग गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में हुई। जब पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते हुए देखा, तो उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
FEB 16, 2024 15:15 IST
मुजफ्फरनगर में 4 टाइगर बम के साथ युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में एक युवक के पास से 4 टाइगर बम बरामद हुए हैं। जिसे युवक ने खुद ही बनाया है। एसटीएफ मेरठ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी ने बताया है कि उसने एक महिला के ऑर्डर पर इन बमों को बनाया है।
FEB 16, 2024 14:03 IST
17 फरवरी को वाराणसी आएगी राहुल गांधी की यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को वाराणसी पहुंच रही है। आज बिहार से यूपी में यात्रा का प्रवेश हो रहा है, जहां चंदौली में प्रियंका गांधी यात्रा का स्वागत करने के लिए अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मौजूद रहेंगी।
FEB 16, 2024 13:32 IST
भारत बंद : दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की ओर से आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
FEB 16, 2024 12:11 IST
तेजस्वी बिहार में राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हुए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले से फिर से शुरू हुई और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में शामिल हुए।
FEB 16, 2024 11:59 IST
दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब'
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम बुलेटिन के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
FEB 16, 2024 11:37 IST
बीकानेर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
बीकानेर जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात के दो दंपतियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
FEB 16, 2024 11:15 IST
मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण
मणिपुर सरकार ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हिंसा भड़कने के बाद शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले में इंटरनेट सेवाएं पांच दिनों के लिए निलंबित कर दीं।
FEB 16, 2024 10:50 IST
FEB 16, 2024 09:41 IST
Manipur Violence: मणिपुर में SP ऑफिस पर लोगों का हमला
मणिपुर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के चुराचांदपुर में भड़की हिंसा में 400 से अधिक लोगों ने एसपी और उपायुक्त के कार्यालयों में घुसकर आग लगा दी। इसके बाद से हिंसा इतनी अधिक भड़क रही है कि इसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और 30 के करीब लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
FEB 16, 2024 08:36 IST
दिल्ली के औचंदी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन
किसान आंदोलन और भारत बंद के आह्वान के बीच भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह औचंदी बॉर्डर पर दिल्ली के किसानों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी है। उनका कहना है कि सरकार को किसानों की मांगे पूरी करनी चाहिए।
FEB 16, 2024 08:15 IST
दिल्ली के बाजारों ने भारत बंद से खुद को किया अलग
किसान आंदोलन के चलते 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान दिल्ली के सभी 700 बाजारों और 56 औद्योगिक क्षेत्र खुले रहेंगे।
FEB 16, 2024 07:28 IST
Varanasi: चंदौली में न्याय यात्रा का प्रियंका गांधी करेंगी स्वागत
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब उत्तर प्रदेश जाने के लिए तैयार है। ये यात्रा चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। जानकारी के मुताबिक इस न्याय यात्रा का स्वागत करने चंदौली में खुद प्रियंका गांधी करेंगी। कांग्रेस नेताओं के दावे के अनुसार बनारस में इस यात्रा में दो से ढाई लाख लोगों की भीड़ हो सकती है।
FEB 16, 2024 06:50 IST
Kisan Andolan: नोएडा में धारा 144
किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। आज, 16 फरवरी को किसानों ने अपनी मांगों को पूरा करने और प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए भारत बंद का आह्वान किया है। इसे देखते हुए नोएडा में भी धारा 144 लागू कर दी गई है।
FEB 16, 2024 05:40 IST
Kota News: कोटा में नीट अभ्यर्थी से सामूहिक दुष्कर्म में चार छात्र गिरफ्तार
राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कोटा में 16 वर्ष की नीट अभ्यार्थी के साथ कोचिंग के चार छात्रों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने चारों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
FEB 16, 2024 05:40 IST
FEB 16, 2024 05:39 IST
UP Weather: यूपी के मौसम के बदलेंगे मिजाज
उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में मौसम के कई रंग दिख रहे हैं। अब, मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव दिखने शुरू हो जाएंगे। गुरुवार को यूपी के कई इलाकों में बारिश हुई है, जिसके बाद 16 से 18 तक मौसम शुष्क बना रहेगा और उसके बाद 19 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
