LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 15 जून 2024 Highlights: बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, दिल्ली में बूंद-बूंद के लिए मारामारी

Varsha KushwahaUpdated Jun 15, 2024, 21:12 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 15 जून 2024 Highlights: बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, दिल्ली में बूंद-बूंद के लिए मारामारी
शहरों के मुख्य समाचार, 15 जून 2024 Highlights: बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, दिल्ली में बूंद-बूंद के लिए मारामारी

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 15 जून 2024 Highlights: बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। दिल्ली में बूंद-बूंद के लिए मारामारी। केरल के त्रिशूर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक 35 साल के व्यक्ति ने नशे में 10 साल की बच्ची को मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में रोपवे विद्यापीठ स्टेशन का निरीक्षण किया। मुंबई के एंटॉप हिल में एक घर के कुछ हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा शहर के मुख्य समाचार इस प्रकार है -

JUN 15, 2024 20:17 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के आवास के पास लगी आग

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के सरकारी बंगले के पास राज्य सचिवालय परिसर की एक इमारत में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम तीन गाड़ियों को लगाया गया है।
JUN 15, 2024 19:49 IST

फरीदाबाद में फिरौती के लिए बच्चे की हत्या कर दी गयी

हरियाणा के बल्लगढ़ में कथित रूप से एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर देने को लेकर एक दवा दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है।
JUN 15, 2024 18:06 IST

बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने बरेली जिले के थाना शीशगढ़ की पुलिस चौकी बंजरिया के प्रभारी जितेंद्र सिंह को शनिवार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
JUN 15, 2024 12:45 IST

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस घटना में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।
JUN 15, 2024 12:43 IST

दिल्ली में बूंद-बूंद के लिए मारामारी

देश की राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रही है। विकराल होती समस्या के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। लोगों को रोजमर्रा के कामों से लेकर पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। यहां घरों तक पानी पहुंचाने के लिए टैंकरों का सहारा लिया जा रहा है। जल संकट का सामना करती दिल्ली से कई तस्वीरें निकल कर सामने आ रही हैं। एक्स पर गीता नगर कॉलोनी से सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा कि पानी की कितनी मारामारी है। यहां जान जोखिम में डालकर लोग पानी टैंकर पर चढ़कर पानी भर रहे हैं।
JUN 15, 2024 12:30 IST

राजस्थान: भरतपुर में ट्रक और बस की टक्कर में दो की मौत, 6 घायल

JUN 15, 2024 11:47 IST

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 36 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शुक्रवार को तीन कारखानों से 25 लड़कियों और 11 लड़कों समेत कुल 36 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया तथा इन इकाइयों के मालिकों के खिलाफ बच्चों को काम पर रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।
JUN 15, 2024 11:26 IST

केरल के त्रिशूर में भूकंप का हल्का झटका

केरल के त्रिशूर और पलक्कड़ जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि आज सुबह 8.15 बजे क्षेत्र में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया।
JUN 15, 2024 10:13 IST

Delhi: पूर्वी दिल्ली के एंटी नारकोटिक्स सेल ने चार अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया

JUN 15, 2024 08:57 IST

यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए सुबह 6 बजे से शुरू होगी दिल्ली मेट्रो सेवा

दिल्ली में मेट्रो सेवा रविवार के दिन आमतौर पर 8 बजे से शुरू की जाती है। लेकिन यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने रविवार के दिन सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की है। अब अभ्यर्थी परीक्षा के लिए समय पर पहुंच सकेंगे।
JUN 15, 2024 07:54 IST

रांची: लातेहार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत

लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास रात में भीषण रेल हादसा हुआ। इस हादसे में 3 लोगों को मौत और आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी, इस दौरान किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है ।अफवाह आग की तरह फैली और इसे सुनने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ गई जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। मामले की जांच की जा रही है।
JUN 15, 2024 07:50 IST

पंजाब: राज्य में जल संकट की स्थिति, टैंकरों के जरिए लोगों तक पहुंचा पानी

JUN 15, 2024 05:31 IST

Varanasi: यूपी सीएम योगी ने रोपवे विद्यापीठ स्टेशन का किया निरीक्षण

JUN 15, 2024 05:31 IST

Noida: यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए 16 जून से शुरू होगी नोएडा मेट्रो सेवा

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेवा रविवार, 16 मई को सुबह 6 बजे से शुरू होगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के ऑपरेटर के अनुसार, आमतौर पर रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कॉरिडोर की एक्वा लाइन पर सेवाएं सुबह 8 बजे शुरू होती हैं।
JUN 15, 2024 05:31 IST

Mumbai: एंटॉप हिल में घर का एक हिस्सा गिरे से 2 लोगों की मौत

JUN 15, 2024 05:30 IST

UP: बदायूं में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

यूपी के बदायूं जिले में कादरचौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने 10 साल की बच्ची को मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग निकला और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
JUN 15, 2024 05:30 IST

हरियाणा में सिख व्यक्ति को पीटने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने कैथल में एक सिख व्यक्ति पर कथित हमले के मामले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पीड़ित ने दावा किया था कि हमलावरों ने उसे पीटा और उसे ‘खालिस्तानी’ कहा था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जींद के सिंगावल गांव के निवासी ईशू और शेरगढ़ गांव के निवासी सुनील के रूप में हुई है।