LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 14 मार्च 2024 Highlights: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम हुए कम, गाजियाबाद में डबल मर्डर, पत्नी और बेटे की हत्या

Pushpendra KumarUpdated Mar 14, 2024, 20:46 IST

शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 14 मार्च 2024 Highlights: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम हुए कम, गाजियाबाद में डबल मर्डर, पत्नी और बेटे की हत्या
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 14 मार्च 2024 Highlights: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम हुए कम, गाजियाबाद में डबल मर्डर, पत्नी और बेटे की हत्या

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 14 मार्च 2024 Highlights : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल-डीजल पर दो प्रतिशत वैट घटाने की घोषणा की। गाजियाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। दिल्ली गीता कॉलोनी में लगी आग में 4 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

MAR 14, 2024 20:46 IST

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम हुए कम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल-डीजल पर दो प्रतिशत वैट घटाने की घोषणा की। राज्य में लंबे समय से वैट घटाने की मांग की जा रही थी।
MAR 14, 2024 19:23 IST

राजस्थान के झालावाड़ में सड़क दुर्घटना में महिला और उसके बेटे की मौत

राजस्थान के झालावाड़ जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार एक महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
MAR 14, 2024 17:25 IST

ओडिशा सरकार ने कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने अपने राज्य के कामगारों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कामगारों की दैनिक न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की।
MAR 14, 2024 16:40 IST

Mathura: होली पर बांके बिहारी में उठा गुलाल

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी साथ श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली। बांके बिहारी परिसर में रंग गुलाल उड़ा के होली के रंग में रंगे भक्त। होली के रसिया गीत भी गाए जा रहे हैं।
MAR 14, 2024 15:52 IST

गाजियाबाद में डबल मर्डर, पत्नी और बेटे की हत्या

गाजियाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।
MAR 14, 2024 15:21 IST

मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं, मंदिर परिसर में अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली।
MAR 14, 2024 14:10 IST

दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच विशेष नागरिक बस सेवा शुरु

नागरिक परिवहन और बिजली प्रदाता बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर दक्षिण मुंबई और निकटवर्ती नवी मुंबई के बीच एक विशेष, वातानुकूलित बस सेवा शुरू की है। अटल सेतु का उद्घाटन दो महीने पहले किया गया था।
MAR 14, 2024 13:17 IST

Chhattisgarh:: धमतरी जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरीी जिले में एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के रहने वाले तीन मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान शरीफुल हक (21), अब्दुल रहीम (42) और कमालीन जमाल (26) के रूप में की है।
MAR 14, 2024 13:47 IST

Jaipur: हनुमानगढ़ी जिले में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि एक ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। इस घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मृत्यु की खबर सामने आई है।
MAR 14, 2024 12:31 IST

Ballia: पिता का हत्या पर आरोपी बेटा को दस साल की सजा

बलिया उत्तर प्रदेश में पिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। लाठी-डंडे से पिता की हत्या करने वाले बेटे को स्थानीय अदालत ने दस साल की सजा सुनाई है। बता दें कि मामला पिछले पांच साल से अदालत में था। कार्रवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है।
MAR 14, 2024 11:32 IST

Gurugram: निःसंतान बहन के लिए भाई ने किया बच्चे का अपहरण

गुरुग्राम में एक एक भाई ने अपनी निःसंतान बहन के लिए बच्चे का अपहरण किया है। अपहरण के आरोप में इस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को गढ़ी गांव के बरामद किया है।
MAR 14, 2024 11:13 IST

Delhi: रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों ने महापंचायत का आह्वान किया है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। वाहनों की जांच की जा रही है और भारी बलों की तैनाती भी की गई है। इससे कारण दिल्ली का यातायात भी प्रभावित हुआ है।
MAR 14, 2024 10:34 IST

नवी मुंबई में महिला के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति और बेटी गिरफ्तार

नवी मुंबई में 62 वर्षीय एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के आरोप पर पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला कुत्तों को खाना खिलाती थी उसी दौरान एक बच्ची की तरफ कुत्ता दौड़ा तो उसके पिता ने उसे बचाने के लिए चप्पल मारी तो महिला के लगी उसके बाद उन लोगों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान लड़की ने महिला के साथ मारपीट की। महिला की शिकायत पर मारपीट करने वाले पिता और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
MAR 14, 2024 09:30 IST

दिल्ली गीता कॉलोनी में लगी आग में 4 लोगों की मौत

दिल्ली गीता कॉलोनी में लगी आग में 4 लोगों की मौत
MAR 14, 2024 08:49 IST

दिल्ली में बारिश से मिल सकता है निजात

दिल्ली में बारिश से मिल सकता है निजात, पढ़ें कैसे
MAR 14, 2024 07:41 IST

दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ें पूरी खबर
MAR 14, 2024 06:30 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

MAR 14, 2024 05:49 IST

ग्रेटर नोएडा में 460 करोड़ रुपये की जमीन से अतिक्रमण हटाया

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने गांव सुनपुरा में करीब 2.30 लाख वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण हटाया।
MAR 14, 2024 05:32 IST

गुरुग्राम में निःसंतान बहन के लिए व्यक्ति ने बच्चे का किया अपहरण

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक व्यक्ति को अपनी निःसंतान बहन के लिए बच्चे का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्चे को गढ़ी गांव से बरामद कर लिया गया।
MAR 14, 2024 05:31 IST

दिल्ली में कार ने कई लोगों को कुचला, महिला की मौत