LIVE
नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू, जानें आज का वेदर
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी राज्यों में 9 से 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान मैदानी इलाकों के मौसम पर भी प्रभाव पड़ेगा। होली पर 13 से 14 मार्च के दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
MAR 09, 2025 14:40 IST
MAR 09, 2025 14:38 IST
राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आने वाले 3 से 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार है। 13 से 15 मार्च के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिससे आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और बाकी के हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
MAR 09, 2025 14:38 IST
राजस्थान में आज भी सबसे गर्म रहा बाड़मेर
राजस्थान में आज भी मौसम शुष्क दर्ज किया गया है। साथ ही बाड़मेर फिर से प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज हुआ। बाड़मेंर में आज अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस दौरान सबसे कम तापमान करोली में रहा। यहां का न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
MAR 09, 2025 11:30 IST
दिल्ली में सुबह 13.5 डिग्री तापमान हुआ दर्ज
दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा शाम के समय बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
MAR 09, 2025 10:08 IST
MAR 09, 2025 08:14 IST
MAR 09, 2025 06:31 IST
हिमाचल प्रदेश में फिर बारिश-बर्फबारी शुरू
मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रय होने से हिमाचल प्रदेश के मौसम में प्रभाव पड़ने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिन बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट के आसार हैं।
MAR 09, 2025 06:31 IST
राजस्थान में 38 डिग्री पार पहुंचा पारा
राजस्थान में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। शनिवार को सबसे गर्म शहर बाड़मेर रहा। जहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं संगरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा। प्रदेश में आगामी सप्ताह में भी मौसम शुष्क बने रहे की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।
MAR 09, 2025 06:31 IST
MAR 09, 2025 06:31 IST
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं मध्य और पूर्वी भारत तथा महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। गुजरात राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि के आसार हैं। इस अवधि में देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
MAR 09, 2025 06:31 IST
दिल्ली में आज मौसम का हाल
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा तथा सापेक्षिक आर्द्रता 63 से 30 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और सुबह के समय धुंध भी रह सकती है।
