LIVE

यूपी-बिहार में मौसम शुष्क, कश्मीर-हिमाचल में बारिश के आसार, जानें अपने शहर में आज मौसम का हाल

Pooja KumariUpdated Feb 9, 2025, 16:50 IST

यूपी-बिहार में मौसम शुष्क, कश्मीर-हिमाचल में बारिश के आसार, जानें अपने शहर में आज मौसम का हाल
यूपी-बिहार में मौसम शुष्क, कश्मीर-हिमाचल में बारिश के आसार, जानें अपने शहर में आज मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही तेज हवाएं भी ज्यादातर राज्यों में चल रही है, जो ठंड का एहसास बढ़ा रही हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं कश्मीर और हिमाचल में बारिश की संभावना जताई गई है। देश के अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

FEB 09, 2025 16:50 IST

उत्तर भारत में बदले मौसम के मिजाज

उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। सर्दियों की विदाई का समय मानों नजदीक आ रहा है। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में अब सुबह-शाम की ठंड हो रही है। दोपहर के समय तेज खिली धूप से गर्मी का एहसास होने लगा है। माना जा रहा है कि कई राज्यों में फरवरी के अंत तक गर्मियों की शुरुआत हो जाएगी।
FEB 09, 2025 13:24 IST

दिल्ली में धूप खिलने से मिली ठंड से राहत

दिल्ली में तेज धूप खिली हुई है। धूप खिली होने से ठंड का एहसास कम हो रहा है। लेकिन गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह-शाम के दौरान ठंड अधिक है, लेकिन दोपहर के दौरान धूप की तपिश से ठंड कम लग रही है और तापमान पर भी असर हो रहा है।
FEB 09, 2025 12:19 IST

बिहार से हो रही सर्दियों की विदाई

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब बिहार में सर्दियों का असर फीका पड़ने लगा है। यहां आज से तापमान में वृद्धि होने शुरू हो गई है। फरवरी के अंत तक सर्दियों की विदाई हो जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो मार्च से बिहार के लोगों को गर्मी का एहसास होगा।
FEB 09, 2025 11:52 IST

सफदरजंग और लोधी रोड पर दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

FEB 09, 2025 10:54 IST

इन शहरों में तापमान जीरो से नीचे

आज सुबह देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जीरो से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को लद्दाख के लेह में माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा गुरमर्ग में माइसन 2.5 डिग्री और पहलगाम में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
FEB 09, 2025 08:37 IST

प्रयागराज में आज साफ रहेगा मौसम


प्रयागराज में आज सुबह मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह और देर रात के समय कहीं-कहीं पर धुंध होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में आज सुबह 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
FEB 09, 2025 06:32 IST

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज सुबह कुहासा या धुंध छाई रह सकती है। दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं। साथ ही दिन में धूप भी खिलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना ह।
FEB 09, 2025 06:32 IST

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम


उत्तर प्रदेश में दिन में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे यहां का मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश या कोहरे को लेकर किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यूपी में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की ही संभावना है।
FEB 09, 2025 06:32 IST

देश के पहाड़ी क्षेत्रों में शनिवार को दर्ज तापमान

FEB 09, 2025 06:31 IST

बिहार में तेज पछुआ हवाएं कर रही परेशान


बिहार में तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
FEB 09, 2025 06:31 IST

राजस्थान में बढ़ेगा तापमान


राजस्थान में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। वहीं सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।