LIVE
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, देश में कहीं लू का अलर्ट, कहीं बरसेंगी राहत की बूंदें
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। देश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, तो कहीं पर बारिश की दस्तक होने वाली है। अप्रैल का महीना बढ़ने के साथ ही गर्मी का मिजाज तीखा होता जा रहा है। कई राज्यों में दिन के साथ ही रात में भी गर्मी परेशान कर रही है। दिन में तापमान 40 डिग्री तक कई जगहों पर पहुंच गया है। वहीं लू का अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली में लू की स्थिति देखने को मिली। आज देश के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज कैसा है आइए देखते है:
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आज देश में कहीं लू का अलर्ट जारी किया गया है, तो कहीं बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन दिनों दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में जोरदार गर्मी पड़ रही है। साथ ही तापमान में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि आज यूपी, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
APR 09, 2025 20:07 IST
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत
बिहार के चार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बेगूसराय में पांच, दरभंगा में चार, मधुबनी में तीन और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
APR 09, 2025 16:53 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में अप्रैल में यह सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार, 2024 और 2023 दोनों वर्षों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा था। आंकड़ों के अनुसार 2024 में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था जबकि 2023 में यह 23.6 डिग्री तक ही पहुंचा था। इसी तरह 2022 में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।
APR 09, 2025 14:46 IST
एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट जारी
एनसीआर में लोगों को गर्म हवाएं और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी हीटवेव से एनसीआर के लोगों का सामना होगा। अगले हफ्ते से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
APR 09, 2025 13:35 IST
राजस्थान में दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है हालांकि आगामी एक दो दिन में इससे कुछ राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर आगामी 24 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 11 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
APR 09, 2025 12:42 IST
बिहार में आज सुबह दरभंगा का तापमान सबसे कम
बिहार में आज सुबह सबसे कम तापमान दरभंगा का रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक न्यूनतम तापमान पटना में 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा गया का 27 डिग्री, वैशाली में 25.6 डिग्री, गोपालगंज में 26.2 डिग्री, सुपौल में 23.2 डिग्री, नालंदा में 24.2 डिग्री सेल्सयिस रहा।
APR 09, 2025 11:50 IST
राजस्थान में बाड़मेर रहा सबसे गर्म
राजस्थान में आज हीटववे की स्थिति देखने को मिल रही है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि औसत से 7.6 रहा।
APR 09, 2025 10:56 IST
झारखंड में आज बदला मौसम
झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के अधिकतम तापमान में बुधवार से कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं।
APR 09, 2025 09:57 IST
APR 09, 2025 08:13 IST
यूपी में झांसी और हमीरपुर रहे सबसे गर्म जिले
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सबसे गर्म जिले झांसी और हमीरपुर दर्ज हुए। जहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री, बांदा का 41.2 डिग्री, वाराणसी बीएचयू का 41 डिग्री, सुल्तानपुर का 40.2 डिग्री, कानपुर आईएएफ का 41.2 डिग्री, अलीगढ़ का 40.4 डिग्री, आगरा का 42.1 डिग्री और फतेहपुर का 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
APR 09, 2025 07:04 IST
हरियाणा में बढ़ेगा गर्मी का सितम
हरियाणा में गर्मी का सितम और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी हफ्ते में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सोमवार को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को यह 40 डिग्री सेल्सिय तक दर्ज होने की संभावना है।
APR 09, 2025 07:04 IST
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला जारी
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में चल रही तीव्र ‘लू’ और गर्म रात्रि का दौर आगामी 48 घंटों के दौरान जारी रहने की पूरी संभावना है। वहीं 10-11 अप्रैल से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में बादल गरजने, आंधी आने और हल्की बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट हो सकती है।
APR 09, 2025 07:04 IST
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार में फिलहाल मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों मे बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिहार में बारिश का दौर 13 अप्रैल तक जारी रह सकता है।
APR 09, 2025 07:04 IST
यूपी में आज बारिश के आसार
यूपी में गर्मी लोगों को खूब सता रही है। यहां दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने और लू चलने के भी आसार हैं। जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
APR 09, 2025 07:04 IST
दिल्ली में पहली बार हीटवेव की स्थिति
दिल्ली में सोमवार को इस मौसम में पहली बार उष्ण लहर की स्थिति दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में फिलहाल ‘येलो अलर्ट’ जारी है, जो बुधवार तक लागू रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ‘कलर कोड’ के अनुसार, ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है ‘‘सावधान रहें’’ और लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने, हल्के, हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनने तथा अपने सिर को ढकने की सलाह दी जाती है।
