LIVE

दिल्ली में फिर बढ़ने लगी धूप की तपिश, बिहार-सिक्किम में आज बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का मिजाज

Pooja KumariUpdated Mar 9, 2025, 05:42 IST

दिल्ली में फिर बढ़ने लगी धूप की तपिश, बिहार-सिक्किम में आज बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का मिजाज
दिल्ली में फिर बढ़ने लगी धूप की तपिश, बिहार-सिक्किम में आज बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसान नजर आ रहे हैं। वहीं उत्तर भारत में तेज हवाओं के चलने से ठंड का एहसास हो रहा है। असम, सिक्किम, बिहार और आसपास के इलाकों बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यूपी, राजस्थान में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल इस प्रकार है:

MAR 08, 2025 14:14 IST

राजस्थान में आने वाले दिनों में शुष्क रहेगा मौसम

राजस्थान के अनेक इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है जहां बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान सीमावर्ती बाड़मेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान संगरिया में 08.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।
MAR 08, 2025 13:17 IST

भद्रवाह घाटी में डोडा की बर्फ से ढकी चोटियों के विजुअल्स

MAR 08, 2025 11:57 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई। आज दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।
MAR 08, 2025 10:27 IST

इन राज्यों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और सिक्किम में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बर्फ गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।
MAR 08, 2025 08:59 IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी के चलते बर्फ की मोटी परत दिखी

MAR 08, 2025 07:53 IST

राजस्थान में बीते दिन शुष्क रहा मौसम

राजस्थान में शुक्रवार को मौसम मुख्यत शुष्क रहा। इस दौरान सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा। जहां का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा शहर फतेहपुर सिकरी दर्ज हुआ। यहां का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा की आर्द्रता में औसत मात्रा 22-73 फीसदी के बीच रही।
MAR 08, 2025 06:08 IST

सिक्किम में भी बारिश के आसार


सिक्किम में आज बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 मार्च तक भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जिससे तापमान में गिरावट होगी और दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है।
MAR 08, 2025 06:08 IST

बिहार में आज बारिश के आसार


बिहार में आज मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान मधेपुरा, भागलपुर, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, पूर्णिया, कटिहार, बांका, किशनगंज, सुपौल, अररिया, कटिहार और जमुई में तेज आंधी, बिजली कड़कने के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। बिहार में 8 से 10 मार्च के दौरान तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं।
MAR 08, 2025 06:08 IST

यूपी में इस दिन से बदलेगा मौसम

यूपी में तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। जिसके कारण प्रदेश का तापमान 5-6 डिग्री तक कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को नए पश्चिमी विक्षोभ से यूपी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके कारण बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो सकता है। साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
MAR 08, 2025 06:08 IST

दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी जाते-जाते अचानक फिर से सर्दी का एहसास होने लगा। हालांकि अब फिर से सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय धुंध भी छाई रह सकती है। होली के दिन राजधानी में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
MAR 08, 2025 06:07 IST

पहाड़ों में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव


आईएमडी के अनुसार 9 मार्च से पहाड़ों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे मौसम में बदलाव होने वाला हैं। 10 से 12 मार्च तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। जिससे तापमान में भी गिरावट होगी और ठंड में भी इजाफा हो सकता है।