LIVEआज का मौसम, 6 May 2025 IMD Weather Forecast: भारत के इन राज्यों में भारी बरसात की चेतावनी, भीषण गर्मी का कहर हुआ कम

आज का मौसम, 6 May 2025 IMD Weather Forecast: भारत के इन राज्यों में भारी बरसात की चेतावनी, भीषण गर्मी का कहर हुआ कम
हाल ही में मौसम ने अप्रत्याशित रूप से करवट ली है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल प्रचंड गर्मी की संभावना कम है। 6 और 7 मई को उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि दिल्ली-एनसीआर सहित कई अन्य क्षेत्रों में तेज आंधी और गरज के साथ बारिश का अनुमान है। इसी कारण कई राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि गर्मी के इस मौसम में तेज तापमान सामान्य बात है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और तेज़ हवाओं की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। पिछले 24 घंटों में मध्य महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कुछ दिनों पहले तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया था। उत्तर-पश्चिमी भारत में थंडरस्टॉर्म, तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के चलते तापमान में वृद्धि नहीं देखी जा रही है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम की इस अनिश्चितता के बीच लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Delhi Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली में बरकार रहा ठंडा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पालम क्षेत्र में आज अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 8.8 डिग्री कम है। आयानगर में 32.3 (-8.5), रिज क्षेत्र में 31.7 (-8.3) और सफदरजंग में 32.3 (-7) डिग्री तापमान रहा।
Shimla Aaj Ka Mausam LIVE: शिमला में भी बारिश की आमद
Indore Aaj Ka Mausam LIVE: इंदौर में झूमकर बरस रहे बादल
Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान के इन इलाकों में होगी भारी बारिश
राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं तेज मेघगर्जन, के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में राज्य के दक्षिणी इलाकों जैसे, उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।
Bhopal Aaj Ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश में ये है आज के मौसम का हाल
नोएडा में बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा में तेज हवाओं के साथ आज हल्की बारिश होने की संभावना है। फिलहार शहर में धूप खिली हुई है। लेकिन शाम तक मौसम फिर बदलने लगेगा।
गाजियाबाद में बादलों की आवाजाही
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बादलों की आवाजाही जारी है। यहां आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
दिल्ली में 9 मई तक बारिश के आसार
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 9 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज भी शहर में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज
दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद इलाके में बादल छाए रहने की संभावना है। 6 और 7 मई को हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, जबकि 8 से 11 मई तक बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पटना, गोपालगंज, सिवान, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, सारण, गया, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई। IMD ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसका असर यहां कल रात से लेकर आज सुबह 5 बजे तक देखने को मिला है।
भोपाल में आज का तापमान
भोपाल में आज सुबह का तापमान 26°C है। मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 26°C जैसा महसूस हो सकता हैं। भोपाल में आज दोपहर के समय तापमान 35°C है और ये 34°C जैसा महसूस होगा। 20km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 25% रहेगी। भोपाल में शाम का तापमान 36°C तक पहुंच जाएगा। भोपाल में रात का तापमान 27°C रह सकता है।
रायपुर में आज का तापमान
रायपुर में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री तक जा सकता है। दिन भर में औसतन पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, हवा की गति WSW 12 km/h के आसपास रहेगी। हवा 26 km/h की स्पीड के साथ लगभग 29.4 डिग्री पर चलेगी।
जयपुर का मौसम
जयपुर में आज सुबह का तापमान 25°C है। मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 26°C जैसा महसूस हो सकता है। जयपुर में आज दोपहर के समय तापमान 33°C है और ये 32°C जैसा महसूस होगा। 18km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 28% रहेगी। जयपुर में शाम का तापमान 34°C तक पहुंच जाएगा। वहीं, रात का तापमान 29°C रह सकता है।
चंडीगढ़ में आज का तापमान
चंडीगढ़ में आज सुबह का तापमान 25°C है। मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 26°C जैसा महसूस हो सकता है। चंडीगढ़ में आज दोपहर के समय तापमान 36°C है और ये 34°C जैसा महसूस होगा। 14km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 23% रहेगी। चंडीगढ़ में शाम का तापमान 36°C तक पहुंच जाएगा। चंडीगढ़ में आज रात का तापमान 26°C रह सकता है।
मुंबई में आज का मौैसम
मुंबई में आज सुबह का तापमान 28°C है। मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 31°C जैसा महसूस हो सकता है। मुंबई में आज दोपहर के समय तापमान 30°C है और ये 33°C जैसा महसूस होगा। 17km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 67% रहेगी। मुंबई में शाम का तापमान 30°C तक पहुंच जाएगा। वहीं, रात का तापमान 29°C रह सकता है।
आप के शहर का तापमान
- दिल्ली: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 32°C
- नोएडा: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 35°C
- पटना: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 36°C
- लखनऊ: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 38°C
- जयपुर: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 37°C
- भोपाल: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 36°C
- मुंबई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 32°C
- गाजियाबाद: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 34°C
- जम्मू: न्यूनतम 22°C, अधिकतम 35°C
- प्रयागराज: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 40°C
- कोलकाता: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 36°C
- अहमदाबाद: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 34°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 33°C
- कानपुर: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 37°C
- वाराणसी: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 36°C
भारत के इन क्षेत्रों में बरसात
मध्य महाराष्ट्र में भी थंडरस्टॉर्म और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम की इंटेसिटी में कुछ कमी जरूर आएगी, लेकिन थंडरस्टॉर्म की स्थिति बनी रह सकती है।
राजस्थान-गुजरात में बारिश
मंगलवार, 6 मई को जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम अत्यधिक उग्र हो सकता है, जहां भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह, गुजरात के कुछ इलाकों में भी जोरदार बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, उत्तराखंड में 6 मई (मंगलवार) और 7 मई (बुधवार) को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान राज्य में वार्षिक चारधाम यात्रा चल रही है, जिससे तीर्थयात्रियों की चिंताएं बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, 6 मई को उत्तराखंड में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तेज़ तूफान आने का खतरा भी बना हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों तक गरज, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं बनी रह सकती हैं। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है।