LIVE

आज का मौसम, 5 May 2025 IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, भीषण गर्मी से देश के इन राज्यों को राहत

Nilesh DwivediUpdated May 6, 2025, 07:42 IST

आज का मौसम 5 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 5 से 7 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल में बादल छाए रहने के साथ तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। इस तरह, अगले एक सप्ताह तक लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

आज का मौसम, 5 May 2025 IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, भीषण गर्मी से देश के इन राज्यों को राहत
आज का मौसम, 5 May 2025 IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, भीषण गर्मी से देश के इन राज्यों को राहत

भारत में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 5 से 7 मई तक दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर भारत के राज्यों—उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब—में भी बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान बिजली चमकने, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आंधी और बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। राजस्थान में भी तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बिजली की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों—ओडिशा, असम और सिक्किम—में भी खराब मौसम बना रहेगा, जबकि दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मौसमी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में अप्रत्याशित मौसम का असर दिख सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

MAY 05, 2025 18:45 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: अगले 3 घंटों में बिहार के इन जगहों पर आएगी बारिश

बिहार के कुछ इलाकों के लिए मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी आई है। सिवान, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों के कुछ इलाकों में अगले दो से तीन दिनों में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात और आंधी आ सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
MAY 05, 2025 17:41 IST

Bhopal Aaj Ka Mausam LIVE: शाम की बारिश ने किया भोपाल का मौसम सुहाना

MAY 05, 2025 17:40 IST

Delhi Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली में येलो अलर्ट

IMD के अनुसार कल दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ आंधी-बिजली और तेज हवाएं चलेंगी। आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
MAY 05, 2025 16:51 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी और ठनके की चेतावनी

MAY 05, 2025 15:15 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: रोहतास के लिए आई चेतावनी

MAY 05, 2025 13:16 IST

गाजियाबाद में बारिश की संभावना

आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बारिश और हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 11 मई तक शहर का मौसम सुहावना ही बना रहेगा।
MAY 05, 2025 12:04 IST

नोएडा में बिगड़ा मौसम का हाल

नोएडा में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है। यहां बादलों की आवाजाही के बीच मौसम खराब होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज शहर में तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। बारिश से शहर के तापमान में गिरावट आ सकती है।
MAY 05, 2025 11:07 IST

टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड): टिहरी जिले के कैम्पटी क्षेत्र में कल शाम भारी बारिश के कारण कैम्पटी फॉल झरना अचानक उफान पर आ गया और पानी के साथ मलबा भी झरने में आने लगा।

MAY 05, 2025 10:29 IST

अजमेर (राजस्थान): शहर में भारी बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

MAY 05, 2025 10:03 IST

रायपुर में आज का तापमान

रायपुर में आज न्यूनतम तापमान लगभग 24.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिनभर औसतन तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इसके अलावा, हवा की गति उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 12.8 km/h रहने की संभावना है, जबकि कुछ समय के लिए इसकी गति 24.3 km/h तक बढ़ सकती है और तापमान करीब 32.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा।
MAY 05, 2025 09:26 IST

भोपाल में आज का तापमान

भोपाल में आज सुबह का तापमान 25°C है। मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 26°C जैसा महसूस हो सकता हैं। भोपाल में आज दोपहर के समय तापमान 35°C है और ये 34°C जैसा महसूस होगा। शाम का तापमान 37°C तक पहुंच जाएगा। वहीं, रात का तापमान 28°C रह सकता है।
MAY 05, 2025 09:23 IST

मुंबई में आज का तापमान

मुंबई में आज सुबह का तापमान 27°C है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 31°C जैसा महसूस हो सकता हैं। मुंबई में आज दोपहर के समय तापमान 30°C है और ये 34°C जैसा महसूस होगा। शाम का तापमान 30°C तक पहुंच जाएगा। मुंबई में आज रात का तापमान 29°C रह सकता है।
MAY 05, 2025 08:32 IST

झारखंड का मौसम

झारखंड में भी गरज-चमक और तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। रांची और जमशेदपुर में हल्की बारिश से तापमान 38°C तक सीमित रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26°C रहने की उम्मीद है।
MAY 05, 2025 08:02 IST

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में कल गरज, बिजली और 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पटना, गया और भागलपुर सहित कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रह सकता है।
MAY 05, 2025 07:31 IST

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मौसम के हाल की बात करें तो आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।
MAY 05, 2025 07:08 IST

आपके शहर का तापमान

- दिल्ली: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 36°C
- मुंबई: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 32°C
- भोपाल: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 36°C
- जयपुर: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 34°C
- पटना: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 34°C
- लखनऊ: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 36°C
- देहरादून: न्यूनतम 19°C, अधिकतम 29°C
- हैदराबाद: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 36°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम 22°C, अधिकतम 31°C
- चेन्नई: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 34°C
- कश्मीर: न्यूनतम 7°C, अधिकतम 13°C
- शिमला: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 22°C
MAY 05, 2025 06:38 IST

हरियाणा-पंजाब में मौसम

IMD चंडीगढ़ के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री नीचे दर्ज किया गया तथा दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में मौसम गर्म रहा। पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है। लुधियाना में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री कम है जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 4.8 डिग्री कम है। हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री कम है जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री कम है।
MAY 05, 2025 06:38 IST

हिमाचल प्रदेश का मौसम

IMD ने हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला और उसके आस-पास के जुब्बड़हट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को ओलावृष्टि हुई और कई अन्य स्थानों पर भारी बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में शाम पांच बजे तक 24 घंटों के दौरान बिलासपुर, रिकांगपिओ, हमीरपुर में तेज हवाएं चलीं। ऐसे में आज भी यहां मौसम का मिजाज बदला-बदला रह सकता है।
MAY 05, 2025 06:37 IST

राजस्थान में मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के चुरू जिले में ओलावृष्टि हुई है जबकि अनेक जगह बारिश हुई। IMD ने अगले हफ्ते के दौरान राज्य के अनेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के अनेक भागों में मेघ गर्जन के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, ठनका गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसी तरह, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान वज्रपात, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने व मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, 6 से 7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।
MAY 05, 2025 06:37 IST

यूपी का मौसम

यूपी में इस समय बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी है। IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की जा रही है। 4 से 6 मई तक गरज चमक के साथ कई हिस्सों में बूंदों की बौछारें पड़ सकती हैं। लेकिन, 8 मई को तेज हवाओं के साथ बादल छट सकते हैं और 9 मई से फिर भीषण गर्मी का एहसास हो सकता है।