LIVE
आज का मौसम, 5 April 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश में मौसम का उतार-चढ़ाव, गर्मी से झुलसेंगे कई राज्य; कुछ जगहों पर बारिश रहेगी मेहरबान
आज का मौसम, 5 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam, Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Rain Forecast, Mausam Ki Jankari: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है और लू जैसी स्थिति भी कई जगहों पर देखने को मिलने लगी है। अप्रैल माह में दिन बढ़ने के साथ ही चिलचिलाती गर्मी भी बढ़ रही है। कई राज्यों का तापमान भी 40 के आसपास या उससे ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने इस साल भीषण गर्मी पढ़ने और लू चलने का अनुमान जताया है। आने वाले दिनों में कई जगहों पर भीषण गर्मी के दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज देश में कहां पर कैसा मौसम रहने वाला है:
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले 6 दिन लू की स्थिति रहने वाली है। आज दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। बारिश की संभावना केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में है। देश के तमाम हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
APR 05, 2025 14:49 IST
यूपी के 6 जिलों में कल हीटवेव का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कल यानी 6 अप्लै को यूपी के 6 जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
APR 05, 2025 14:35 IST
मुंबई समेत इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पालघर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक व आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ ह्यूमिडिटी अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि कल प्रदेश के इन जिलों समेत कई जिलों में बारिश होगी।
APR 05, 2025 13:02 IST
दिल्ली में इस दिन से चलेगी हीटवेव
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज मौसम साफ बना हुआ है और तेज धूप खिली हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में 8 अप्रैल से लू चलने का अनुमान लगाया है। साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है।
APR 05, 2025 13:01 IST
गाजियाबाद में चलेगी लू
एनसीआर क्षेत्र में शामिल गाजियाबाद में आज मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां चिलचिलाती धूप के साथ अब लू का सामना भी करना पड़ेगा। बता दें कि आने वाले 3 से 4 दिन गाजियाबाग में हीटवेव का येलो अलर्ट है।
APR 05, 2025 11:33 IST
यूपी में हीटवेव का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं लू चलने के भी आसार है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
APR 05, 2025 11:08 IST
दिल्ली में आज सुबह 19.5 डिग्री रहा पारा
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.7 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 47 प्रतिशत रही। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि अगले छह दिन दिल्ली में गर्म हवाएं चलेंगी और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
APR 05, 2025 09:14 IST
बिहार के लोगों को आज सताएगी गर्मी
बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। आज आसमान साफ रहने वाला है। साथ ही दिन में तेज धूप भी परेशान कर सकती है। अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
APR 05, 2025 07:21 IST
एमपी-झारखंड में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 40-50 किमी/घंटा रह सकती है।
APR 05, 2025 07:21 IST
साउथ के इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है। इनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तेलंगाना के कुछ भागों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का यह सिलसिला 6 अप्रैल तक जारी रह सकता है। साथ ही गरज के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक, पश्चिम मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ओलावृष्टि होने की भी आशंका है।
APR 05, 2025 07:20 IST
राजस्थान में गर्मी ने पकड़ा जोर
राजस्थान में गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जगहों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है। राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
APR 05, 2025 07:20 IST
उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रकोप
आईएमडी के अनुसार अगले छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश शामिल हैं। इस अवधि के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।
APR 05, 2025 07:20 IST
दिल्ली में अगले 6 दिन लू जैसी स्थिति
दिल्ली में अगले छह दिन तक लू जैसी स्थिति रहने की संभावना है। साथ ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
