LIVE
आज का मौसम, 4 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: तमिलनाडु, पुद्दुचेरी के बाद अब महाराष्ट्र में दिखेगा फेंगल तूफान का असर, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाई रहेगी। वहीं यूपी में भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किमी की रफ्तार से सतही हवाएं चलने के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल में अगले चार दिन मौसम साफ रहने वाला है। जिसके बाद बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मंगलवार को कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड में हल्की कमी आई है। आज अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल इस प्रकार है:
DEC 04, 2024 17:17 IST
बेंगलुरु में हल्की बारिश की संभावना
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज मिलाजुला मौसम रहा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
DEC 04, 2024 15:14 IST
बिहार में इस दिन से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में बिहार के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक, एक्टिव पश्चिम विक्षोम ने बिहार में दस्तक दे दी है, जिससे आने वाले तीन दिनों में बिहार के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
DEC 04, 2024 13:23 IST
यूपी में आज से बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रह सकती है। जिसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। जिससे ठंड में भी इजाफा हो सकता है।
DEC 04, 2024 11:53 IST
इन जगहों पर हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रायलसीमा में भी जोरदार बारिश रिकॉर्ड हुई।
DEC 04, 2024 10:21 IST
राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू
राजस्थान के माउंट आबू में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा सीकर का न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री के अंदर दर्ज हुआ है। वहीं जयपुर के न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा फतेहपुर, सीकर, चुरू, गंगानगर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है।
DEC 04, 2024 09:40 IST
यूपी में चुर्क में रहा सबसे कम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान चुर्क में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
DEC 04, 2024 08:24 IST
बिहार में आज 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट
बिहार में जल्द ही कड़ाके की ठंड शुरू होने वाले है। आने वाले दिनों में यहां तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जिससे ठंड में इजाफा होगा। आज बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। आज से दिन के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। साथ ही पछुआ हवाए भी चलने के आसार हैं।
DEC 04, 2024 06:37 IST
महाराष्ट्र में दिखेगा चक्रवाती तूफान फेंगल का असर
चक्रवाती तूफान फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी तबाही मचाई है। जिसके बाद अब महाराष्ट्र में भी फेंगल तूफान ने दस्तक दे दी है। इसके प्रभाव से कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनसार अगले 24 घंटों में फेंगल तूफान के और तीव्र होने के आसार हैं। इस चक्रवात के कारण महाराष्ट्र के सांगली, लातूर, सतारा, सोलापुर, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, वाशिम, धवाशिव, बीड, संभाजीनगर और हिंगोली में बारिश की संभावना है।
DEC 04, 2024 06:37 IST
हिमाचल में चार दिन बाद बदलेगा का मौसम
हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन बाद मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को उच्च पर्वतीय इलाकों और मध्यवर्ती क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार है। हालांकि इस दौरान मैदानी इलाकों के मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।
DEC 04, 2024 06:37 IST
कश्मीर में इस दिन पड़ेगी बर्फ
कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 4 से 7 दिसंबर तक शुष्क मौसम की स्थिति देखने को मिलेगी। 8 दिसंबर की देर रात से 9 दिसंबर की सुबह तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार है।
DEC 04, 2024 06:37 IST
दिल्ली से अभी दूर है कड़ाके की ठंड
दिल्ली में अभी कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पहले सप्ताह तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में धुंध छाने के आसार हैं। हालांकि दिन में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
DEC 04, 2024 06:36 IST
यूपी में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार औज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाई रह सकती है। बाकी दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
