दिल्ली-एनसीआर में आज गर्मी से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी, इन जगहों पर होगी बारिश
उत्तर भारत में हवाओं का दौर थमने लगा है और गर्मी वापस बढ़ने लगी है। लेकिन इस बीच भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच दिल्ली में आज भी गर्मी से राहत देने के लिए तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन कल यानी एक अप्रैल से गर्मी फिर अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी। यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यूपी और राजस्थान के कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। यहां कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। इन क्षेत्रों में लू की स्थिति बनता देख मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को आवश्यकता होने पर ही दोपहर के समय बाहर निकलने के कहा जा रहा है। सिर ढकने और अपने साथ पानी की बोतल रखने की सलाह दी गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
उत्तर भारत में अप्रैल की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ
गाजियाबाद का तापमान
नोएडा का तापमान
यूपी में गर्मी का सितम
उत्तराखंड में मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि आज भी ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले हिस्सों में बारिश की संभावना है।
पंजाब-हरियाणा में गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग की मानें तो पंजाब और हरियाणा में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन धुंध देखने को मिल सकती है। तेज हवाओं के कारण यहां मौसम सुहावना बना हुआ है।
मध्य प्रदेश में मौसम
मध्य प्रदेश में भी गर्मी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यहां अधिकतम तापमान 37 तक पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान भी कई हिस्सों में 20 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। अप्रैल की शुरुआत अभी हुई भी नहीं है और गर्मी का प्रकोप झेलना मुश्किल होता जा रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच सकता है।
राजस्थान में बढ़ेगी
राजस्थान में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 के पार हो गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 38 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। लोगों को दोपहर के समय कम से कम बाहर जाने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में आज भी सुहावना रहेगा मौसम
बीते कुछ दिनों से दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज भी राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं से सुबह और रात के समय ठंडक महसूस की जा रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है।
