LIVEउत्तर भारत में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश, पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी वर्षा का पूर्वानुमान
आज का मौसम 3 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): उत्तर भारत में आज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तेज गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। देशभर में प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश, पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी वर्षा का पूर्वानुमान
आज का मौसम 3 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में आज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। देशभर में प्री-मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है, और कई राज्यों में पिछले दिन से बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है। IMD ने आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
यूपी के इन जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, एटा, इटावा, बागपत, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, महामायानगर, मथुरा, मेरठ, काशीरामनगर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, ज्योतिबाफुले और हापुड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं से साथ आंधी और बारिश की संभावना है।
फरीदाबाद का तापमान
फरीदाबाद में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश और तेज हवाओं का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस बीच शहर का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते दिनों की तुलना में यहां भी गर्मी कम महसूस की जा रही है।
गाजियाबाद में बारिश के बाद खिली धूप
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सुबह झमाझम बारिश हुई और मौसम ठंडा हो गया। अच्छी बारिश के बाद अब शहर में तेज धूप खिली हुई है। लेकिन मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है। धूप की हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, चिलचिलाती गर्मी महसूस नहीं की जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में बरसात जारी
आज भी आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के साथ बारिश जारी है। इससे पहले, शुक्रवार की सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा हुई थी। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति लगभग एक सप्ताह तक बनी रह सकती है। 8 मई तक गरजदार बादल, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बारिश दो से चार घंटे तक रह सकती है।
दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में मौसम विभाग ने आज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, शहर में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं रविवार को शहर में बारिश की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में 8 मई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 8 मई के दौरान राजस्थान में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जो अगले हफ्ते भी जारी रह सकती हैं. इस दौरान अधिकांश इलाकों में अधिक बारिश होने की आशंका है. इसके बाद, 8 से 15 मई 2025 तक तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आने की संभावना है, जिससे हीटवेव समाप्त हो सकती है और अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री कम रह सकता है. अगले हफ्ते तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम दर्ज होने की संभावना है।
बिहार के 23 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों में पटना सहित 23 जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन होने की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 मई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा और गरज-तड़क का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान मौसम सामान्य बना रहने की संभावना है।
आपके शहर का तापमान
- दिल्ली: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 34°C
- नोएडा: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 33°C
- पटना: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 34°C
- लखनऊ: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 34°C
- जयपुर: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 38°C
- भोपाल: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 41°C
- मुंबई: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 34°C
- गाजियाबाद: न्यूनतम 20°C, अधिकतम 32°C
- जम्मू-कश्मीर: न्यूनतम 20°C, अधिकतम 36°C
- प्रयागराज: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 37°C
- कोलकाता: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 33°C
- अहमदाबाद: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 42°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 33°C
- कानपुर: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 34°C
- वाराणसी: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 35°C
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल
मध्य भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान भी थोड़ा प्रभावित होगा—अधिकतम 35-37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। साथ ही, हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी, जिससे मौसम में ताजगी महसूस हो सकती है।
पंजाब और हरियाणा में येलो अलर्ट जारी
पंजाब और हरियाणा में मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसमें धूल भरी आंधी और हल्की बारिश शामिल हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। दोनों राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में भीषण गर्मी बनी रहेगी, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में आंशिक रूप से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही, 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में 40% तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों—अंबेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, बहराइच, बलिया और गोरखपुर में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलेगी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में आज येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में आज बादलों की हल्की चादर छाई रहेगी, और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा से गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी।