LIVE

उत्तर भारत में गलन भरी ठंड, कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी

Pooja KumariUpdated Jan 3, 2025, 19:50 IST

उत्तर भारत में गलन भरी ठंड, कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी
उत्तर भारत में गलन भरी ठंड, कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को लगातार चौथे दिन राजधानी में भीषण सर्दी जारी रही। आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही शीतलहर का सितम भी जारी रहने वाला है। वहीं यूपी और पंजाब में भी कोहरे और ठंड का कहर बरकरार है। पंजाब में आज कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 4 जनवरी को मौसम में बदलाव हो सकता है और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 03, 2025 17:49 IST

पंजाब और हरियाणा में छाया घना कोहरा

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा जबकि क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के आसपास रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों के बड़े हिस्से में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे अधिकांश स्थानों पर दृश्यता में कमी आई है।
JAN 03, 2025 14:18 IST

कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

कश्मीर के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता लगभग 300 मीटर रह जाने के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार है। सोमवार सुबह तक इसकी संभावना बहुत अधिक रहेगी।
JAN 03, 2025 13:33 IST

मुंबई में कैसा रहा मौसम का हाल?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। वहीं, अगले दो दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।
JAN 03, 2025 12:28 IST

आज का मौसम LIVE: यूपी में कड़ाके की ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, अयोध्याश समेत कई जिलों में आज के लिए कड़ाके की ठंड पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और कस्बों में भी सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है। आज से यूपी में मौसम शुष्क रहने का संकेत जारी किया है। आगामी दिनों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने ये भी अनुमान जताया है कि 6 जनवरी को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित आसपास के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।
JAN 03, 2025 11:52 IST

आज का मौसम LIVE: दिल्ली में 8 जनवरी तक छाया रहेगा कोहरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 8 जनवरी तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की मोटी चादर छाई रही और तापमान न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
JAN 03, 2025 11:16 IST

आज का मौसम LIVE: सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा दिखा वाराणसी

JAN 03, 2025 11:13 IST

आज का मौसम LIVE: पंजाब के बंठिडा में भी घना कोहरा छाया

JAN 03, 2025 10:30 IST

आज का मौसम LIVE: सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा दिखा वाराणसी

JAN 03, 2025 10:30 IST

आज का मौसम LIVE: पंजाब के बंठिडा में भी घना कोहरा छाया

JAN 03, 2025 08:15 IST

आज का मौसम LIVE: ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे से विजिबिलिटी घटी

ग्रेटर नोएडा में आज सुबह घना कोहरे की चादर छाई रही। जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर हो गई। एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी आज घने कोहरे की स्थिति देखने को मिल रही है।
JAN 03, 2025 07:26 IST

आज का मौसम LIVE: पंजाब में आज शीतलहर का अलर्ट

पंजाब में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा पड़ रहा है। ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों भी कम नजर आ रहे हैं। आज कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें मोगा, बठिंडा, फिरोजपुर, मानसा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर और बरनाला शामिल हैं। 4 जवनरी को मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और तरनतारन में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
JAN 03, 2025 06:00 IST

आज का मौसम LIVE: जम्मू-कश्मीर में पांचवें दिन भी बंद रही मुगल रोड


जम्मू-कश्मीर में 'पीर की गली' समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड को गुरुवार को लगातार पांचवें दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया। जम्मू के पुंछ और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग भारी बर्फबारी के बाद 29 दिसंबर को बंद कर दिया गया था। यह संपर्क सड़क यातायात के लिए बंद है और क्षेत्र में ताजा बर्फबारी भी हुई है। दुबजान से पीर की गली तक 45 किलोमीटर की दूरी पर भारी मात्रा में बर्फ जमा है। सड़क पर जमी बर्फ हाटाने के लिए मशीनें और मजदूर काम में जुटे हुए हैं।
JAN 03, 2025 06:00 IST

आज का मौसम LIVE: राजस्थान में सर्दी और कोहरे का प्रकोप


राजस्थान में गुरुवार को भी कई इलाकों में सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी रहा। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, राज्य में कुछ स्थानों पर गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी उत्तर-दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में कोहरे का प्रभाव रहने की संभावना है।
JAN 03, 2025 06:00 IST

आज का मौसम LIVE: मथुरा में शीतलहर के चलते छाई कोहरे की चादर

JAN 03, 2025 06:00 IST

आज का मौसम LIVE: दिल्ली में ठंड से बचने के लिए रात्रि आश्रय गृह का शरण ले रहे बेघर लोग

JAN 03, 2025 06:00 IST

आज का मौसम LIVE: दिल्ली में आज छाए रहेंगे आंशिक बादल


दिल्ली में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भीषण ठंड की स्थिति रही। इस दिन अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।