LIVE

यूपी में खिली धूप पर कई राज्यों में बारिश के आसार, नार्थ ईस्ट और दक्षिणी राज्यों में दिखेगा चक्रवात का असर

Pooja KumariUpdated Feb 3, 2025, 16:32 IST

यूपी में खिली धूप पर कई राज्यों में बारिश के आसार, नार्थ ईस्ट और दक्षिणी राज्यों में दिखेगा चक्रवात का असर
यूपी में खिली धूप पर कई राज्यों में बारिश के आसार, नार्थ ईस्ट और दक्षिणी राज्यों में दिखेगा चक्रवात का असर

मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई राज्यों का मौसम बिगड़ने वाला है। आज दिल्ली, यूपी, राजस्थान आदि राज्यों में बारिश की संभावना है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में भी अगले तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं कुछ राज्यों में कल से बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। देश के अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

FEB 03, 2025 16:09 IST

राजस्थान में बारिश का पूर्वानुमान

राजस्थान बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ तीन और चार फरवरी के दौरान सक्रिय होगा, जिससे पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस बीच, राज्य के कई हिस्सों में अब भी सर्दी का दौर जारी है, जहां बीते चौबीस घंटे में निम्नतम न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर मे 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
FEB 03, 2025 14:05 IST

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
FEB 03, 2025 11:21 IST

यूपी में आज बारिश के आसार

यूपी में आज पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। सुबह और देर रात के समय छिछला से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है।
FEB 03, 2025 10:16 IST

दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 था। सोमवार सुबह तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई की चिंता बढ़ाने वाली रीडिंग मिली। आनंद विहार में एक्यूआई 357 था, जबकि अशोक विहार में 335 था। वहीं, जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, पटपड़गंज और वजीरपुर जैसे इलाकों में एक्यूआई 322 से 347 के बीच रहा। इस बीच, विवेक विहार में सबसे अधिक एक्यूआई 359 दर्ज किया गया, जो दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीरता को दिखाता है। आर के पुरम, चांदनी चौक और नजफगढ़ जैसे इलाकों में भी एक्यूआई 300 से ऊपर रहा, जिससे इन इलाकों को 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया।
FEB 03, 2025 08:52 IST

दिल्ली में छाई कोहरे की मोटी चादर

FEB 03, 2025 07:44 IST

ठंड से बचने के लिए शेल्टर होम में रह रहे लोग

FEB 03, 2025 05:56 IST

राजस्थान में आज बारिश होने का अनुमान


राजस्थान के कई हिस्सों में एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तीन व चार फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में आगामी दिनों मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है।
FEB 03, 2025 05:55 IST

कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से बदला मौसम


कश्मीर में रविवार को ऊंचाई वालें इलाकों जैसे कंजालवान, डावर, नीरू, तुलैल, बागतौर आदि में बर्फबारी हुई। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश भी देखने को मिली। जिससे कश्मीर घाटी में लंबे समय से चल रहा शुष्क मौसम का सिलसिला खत्म हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई है।
FEB 03, 2025 05:57 IST

दिल्ली में आज बूंदाबांदी के आसार


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
FEB 03, 2025 05:55 IST

रविवार को छाए रहे आंशिक बादल


दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।
FEB 03, 2025 05:55 IST

घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी


2 फरवरी को कई राज्यों में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते विजिबिलिटी पर भी इसका प्रभाव पड़ा। एक या दो जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 0 मीटर दर्ज हुई। इसके अलावा चुरू में भी जीरो विजिबिलिटी रही। वहीं सिक्किम के पाक्योंग एयरपोर्ट में 50 मीटर और कोलकाता एयरपोर्ट पर 100 मीटर विजिबिलिटी रही।