LIVE
गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील, केरल में भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली से लेकर बिहार तक ठंड का कहर
हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कश्मीर और हिमाचल में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण, दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित पूरे क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है, जिससे यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है। कश्मीर के कई हिस्सों में गुरुवार को भी बर्फबारी हुई, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई शहरों में शीतलहर का कारण बन रही हैं।
हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कश्मीर और हिमाचल में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण, दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित पूरे क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है, जिससे यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है। कश्मीर के कई हिस्सों में गुरुवार को भी बर्फबारी हुई, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई शहरों में शीतलहर का कारण बन रही हैं।
NOV 29, 2024 16:52 IST
गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार दोपहर को चक्रवाती तूफान में बदल गया। भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फेंगल' नामक चक्रवाती तूफान (जिसे 'फेनजल' भी उच्चारित किया जाता है) के 30 नवंबर की दोपहर को पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
NOV 29, 2024 15:36 IST
केरल में भारी बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर और मध्य केरल में भारी वर्षा का अनुमान जताया है तथा एक दिसंबर को सात जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। जिन जिलों के लिए एक दिसंबर को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है उनमें एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड शामिल
NOV 29, 2024 13:32 IST
कोलकाता में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
NOV 29, 2024 12:10 IST
दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी रात
राजधानी दिल्ली ने गुरुवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात का सामना किया, जब न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आईएमडी ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और भी कमी आने की संभावना है।
NOV 29, 2024 09:43 IST
बेगूसराय में दिखा ठंड का कहर
बेगूसराय में पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को तो दिन के 11:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया। तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक ही सीमित रहा और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बुधवार रात से ही कोहरे का असर शुरू हो गया था, जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे थे।
NOV 29, 2024 08:31 IST
झारखंड में बदलेगा मौसम
झारखंड में मौसम का रुख बदल सकता है। अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने वाली है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात का असर झारखंड में दिखेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बूंदा बांदी हो सकती है।
NOV 29, 2024 06:51 IST
झारखंड में कोहरे को लेकर अलर्ट
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 दिसंबर तक यह स्थिति बनी रह सकती है। दिन में आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कनकनी बनी रहेगी और ठंड का असर महसूस किया जा सकता है।
NOV 29, 2024 06:48 IST
यूपी के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और अयोध्या जैसे जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी घने कोहरे के छाने की संभावना है।
NOV 29, 2024 06:43 IST
यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। एक दिन कड़ाके की ठंड होती है तो दूसरे दिन थोड़ी राहत मिल जाती है। ऐसा लगता है कि मौसम अभी अपनी मनमानी कर रहा है। दरअसल, इस उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण है तापमान में लगातार हो रहे बदलाव। रात के समय तापमान अचानक गिर जाता है जिससे ठंड बढ़ जाती है। लेकिन दिन में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने पर ठंड से राहत मिलती है।
NOV 29, 2024 06:38 IST
बिहार में अगले हफ्ते से कड़ाके की ठंड
बिहार में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। पछुआ हवाओं के चलने से राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया और अन्य जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। भागलपुर में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। गुरुवार को सुबह 10 बजे तक शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह के भीतर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
NOV 29, 2024 06:31 IST
दिल्ली में ठंड को लेकर अलर्ट जारी
कश्मीर और हिमाचल में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण, दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित पूरे क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है, जिससे यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है।
