LIVE

दिल्ली-एनसीआर तेज हवाओं का दौर जारी, राजस्थान में गिरा तापमान; जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Mar 29, 2025, 17:21 IST

दिल्ली-एनसीआर तेज हवाओं का दौर जारी, राजस्थान में गिरा तापमान; जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर तेज हवाओं का दौर जारी, राजस्थान में गिरा तापमान; जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान के कई इलाकों पर देखने को मिल रहा है। यहां मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। सुबह और देर रात में मौसम ठंडा होने लगा है। दिन में धूप खिली रह सकती है। इस दौरान तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतर इलाकों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

MAR 29, 2025 17:21 IST

राजस्थान में तेज हवा से तापमान में गिरावट

राजस्थान में तेज उत्तरी हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
MAR 29, 2025 15:24 IST

पश्चिम बंगाल में कल तक लू चलने का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के कुछ दक्षिणी जिलों में रविवार तक लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में गंगा तटीय क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।
MAR 29, 2025 13:52 IST

आंध्र प्रदेश में 35 मंडलों में भीषण 'लू' का अलर्ट

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने शनिवार को राज्य के 35 मंडलों में भीषण लू और 223 मंडलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर. कुर्मानाध ने बताया कि श्रीकाकुलम जिले के छह, विजयनगरम के नौ, पार्वतीपुरम मान्यम के 12, अल्लूरी सीतारामराजू और काकीनाडा के तीन-तीन तथा पूर्वी गोदावरी के दो मंडलों में भीषण लू चलने की आशंका है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "कुल 35 मंडलों में भीषण लू चलने की आशंका है।"
MAR 29, 2025 12:39 IST

देश में कहां कितना रहा तापमान

MAR 29, 2025 11:22 IST

दिल्ली का तापमान

दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। लेकिन कल से दिल्ली में मौसम फिर बदलेगा और गर्मी की शुरुआत होगी।
MAR 29, 2025 10:04 IST

नोएडा में मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की तरह आज, शनिवार को भी नोएडा में तेज हवाएं चलेंगी। धूप खिली रहेगी, लेकिन हवाओं के कारण गर्मी का असर कम महसूस होगा। तेज ठंडी हवाओं से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है।
MAR 29, 2025 09:21 IST

गाजियाबाद में बदला मौसम

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह के दौरान यहां हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। लेकिन कल से गाजियाबाद में फिर मौसम बदलने वाला है।
MAR 29, 2025 06:30 IST

चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम का हाल


तमिलनाडु के चेन्नई में मौसम शुष्क बना रहेगा। बादलों को आवाजाही होती रहेगी लेकिन बारिश होने की संभावना कम है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है।
MAR 29, 2025 06:30 IST

यूपी में बारिश की संभावना


यूपी में वैसे मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन कई जिलों में तेज हवाओं का दौर अभी भी जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

MAR 29, 2025 06:30 IST

कश्मीर में मौसम का हाल


कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। कश्मीर के कई इलाकों में अभी भी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है।

MAR 29, 2025 06:30 IST

राजस्थान में गिरा तापमान


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान तेज हवाएं चलने का दौर जारी है। जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। तापमान गिरने से मौसम सुहावना बना हुआ है। दोपहर में तेज धूप खिली रहेगी और 20 से 30 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

MAR 29, 2025 06:30 IST

दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज भी तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं के कारण शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह-सुबह हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। तापमान में भी कमी आई है।