LIVE
कश्मीर में बर्फबारी से सड़क रेल मार्ग प्रभावित, उत्तर भारत में 2 दिन आंधी-बारिश बिगाड़ेगी मिजाज; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तर भारत में मौसम के तेवर चढ़े हुए हैं। पहाड़ों में कड़ाके की सर्दी से बुरा हाल है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मे बादलों के छाए रहने के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। दक्षिण और पश्चिम भारत यानी केरल, तमिलनाडु, आंध्र और गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इधर, हरियाणा-पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसी तरह मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत में मौसम के तेवर चढ़े हुए हैं। पहाड़ों में कड़ाके की सर्दी से बुरा हाल है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मे बादलों के छाए रहने के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। दक्षिण और पश्चिम भारत यानी केरल, तमिलनाडु, आंध्र और गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इधर, हरियाणा-पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसी तरह मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
FEB 28, 2025 19:00 IST
राजस्थान के इन हिस्सों में कल होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में शनिवार को भी जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने तथा शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रविवार के बाद आगामी चार पांच दिन राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
FEB 28, 2025 18:59 IST
पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में बारिश जारी
कश्मीर घाटी में जारी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रही बारिश ने जम्मू-कश्मीर में वर्षा की कमी को 80 प्रतिशत से घटाकर 42 प्रतिशत कर दिया है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, घाटी में 26 से 28 फरवरी के बीच सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य वर्षा 15.5 मिमी होनी चाहिए थी लेकिन प्रदेश में 78.4 मिमी वर्षा हुई जो सामान्य से 407 प्रतिशत अधिक है।
FEB 28, 2025 18:58 IST
आज इन जगहों पर आंधी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों के दौरान पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (मुंडाका, जाफरपुर, नजफगढ़), एनसीआर (बहादुरगढ़, गुरुग्राम) जिंद, पानीपत, हांसी, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, लोहारू, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) सहारनपुर, शामली, कांधला (यूपी) पिलानी के अलग-अलग स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 1 घंटे के दौरान जींद, पानीपत, लोहारू, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) सहारनपुर (यूपी) में ओलावृष्टि होने की संभावना है।
FEB 28, 2025 15:25 IST
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से बाढ़ और भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में तेज बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई और भूस्खलन हो गया। यहां पिछले 24 घंटों से निचले इलाकों में बारिश हो रही है। जिसके चलते प्रशासन ने नदियों-नालों के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिजली, यातायात और पेयजल सेवाओं को बहाल करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को निकालने के प्रयास भी जारी हैं।
FEB 28, 2025 13:50 IST
कश्मीर में रातभर हुए हिमपात से रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित
कश्मीर में रातभर हुए हिमपात के कारण शुक्रवार को रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ तथा अधिकांश हिस्से बर्फ से ढक गए। उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आईं। मैदानी इलाकों में जहां बारिश हुई, वहीं गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों समेत घाटी के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी स्तर का हिमपात हुआ। इस बीच, श्रीनगर में हल्का हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर से मौसम में सुधार होने का अनुमान है। खराब मौसम के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। इसके अलावा रेल यातायात और श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी बाधित हुआ।
FEB 28, 2025 12:56 IST
जम्मू में भारी बारिश के कारण 2 लोगों की मौत
जम्मू के कई हिस्सों में जारी बारिश के कारण एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई । उधमपुर जिले के मौंगरी इलाके में शुक्रवार की सुबह दोपहिया वाहन पर सवार शानो देवी (50) और उनके बेटे रघु (25) पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर आकर गिरा जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले के राजबाग क्षेत्र में उज्ज नदी से पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीम ने 11 मजदूरों को बचाया। बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने से वे निर्माण स्थल के पास बने एक शेड में फंसे हुए थे। जम्मू के निखी तवी क्षेत्र में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक डंपर चालक को भी बचाया। गोले-गुजराल निवासी चालक मोहन लाल का डंपर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर तवी नदी में डूब गया था जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार शाम सात बजे से यातायात रोक दिया गया जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए।
FEB 28, 2025 12:54 IST
भारत-नेपाल सीमा पर राज्य के कई जिलों में भूकंप के झटके
पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार तड़के आए भूकंप का प्रभाव बिहार के सीमावर्ती जिलों में भी महसूस किया गया और राज्य के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं भारत-नेपाल सीमावर्ती कई जिलों में 5.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के मेट्रोलॉजिस्ट डॉ. उमेश कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नेपाल के बागमती क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब दो बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण भारत-नेपाल सीमा से सटे राज्य के सीमावर्ती जिलों में भी झटके महसूस किए गए। यह झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।’’
FEB 28, 2025 09:37 IST
FEB 28, 2025 08:25 IST
FEB 28, 2025 08:23 IST
दिल्ली में कब खत्म होगी सर्दी
स्काईमेट के मुताबिक, मार्च के पहले सप्ताह में नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पहाड़ियों में बर्फबारी के साथ-साथ हवा के रुख में बदलाव होगा। उन्होंने बताया कि 10 मार्च के आसपास दिल्ली में सर्दी का मौसम खत्म हो जाएगा, जिसके बाद वायुमंडलीय दबाव फिर से बढ़ने लगेगा और तापमान में और गिरावट नहीं होगी।
FEB 28, 2025 07:04 IST
74 साल में दिल्ली सबसे गर्म
राष्ट्रीय राजधानी मे बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है। जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है।
FEB 28, 2025 06:01 IST
FEB 28, 2025 05:55 IST
दिल्ली में प्रदूषण कितना है?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
FEB 28, 2025 05:55 IST
दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
FEB 28, 2025 05:54 IST
दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है। जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है।
FEB 28, 2025 05:54 IST
यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बदलते मौसम का असर देखने को मिलेगा।28 फरवरी और 1 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के छाए रहने की संभावना है।
FEB 28, 2025 05:55 IST
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा, जानें
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 2 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में कमी देखी जा सकती है। हालांकि, सुबह शाम काफी ठंड महसूस हो रही है। खासकर, सुबह अभी भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
FEB 28, 2025 05:54 IST
नोएडा, गाजियाबाद में बादलों की आवाजाही
एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बारिश की संभावना है। गुरुवार को कई हिस्सों में बारिश हुई है।
