LIVE

दिल्ली में गुलाबी ठंड बरकरार, इन राज्यों में आज कोहरे-बारिश का अलर्ट

Pooja KumariUpdated Nov 27, 2024, 20:47 IST

दिल्ली में गुलाबी ठंड बरकरार, इन राज्यों में आज कोहरे-बारिश का अलर्ट
दिल्ली में गुलाबी ठंड बरकरार, इन राज्यों में आज कोहरे-बारिश का अलर्ट

आज यूपी और हिमाचल में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। कल दिल्ली में कोहरे का अलर्ट है। साथ ही हरियाणा-पंजाब में भी गुरुवार को कोहरा की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। दिसंबर के मध्य से कड़ाके की ठंड का एहसास होने की संभावना है। आज अन्य राज्यों में मौसम का हाल इस प्रकार है:

NOV 27, 2024 15:45 IST

तमिलनाडु में बारिश जारी

मिलनाडु के कावेरी डेल्टा क्षेत्रों में रातभर बारिश होती रही, जिससे धान की फसल प्रभावित हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि डेल्टा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुड्डालोर और मयिलादुथुराई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।
NOV 27, 2024 15:44 IST

कावेरी डेल्टा क्षेत्रों में फसलें प्रभावित

बारिश के कारण तिरुवरुर, थिरुथुराईपोंडी, मुथुपेट्टई, मायिलदुथुराई, वेदारण्यम सहित कई स्थानों पर फसलें आंशिक रूप से या पूरी तरह से जलमग्न हो गईं तथा किसानों के अनुमान के अनुसार कम से कम 2,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुई हैं।
NOV 27, 2024 11:35 IST

तमिलनाडु में मौसम का डबल अटैक

Tamil Nadu Rain: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में मौसम का डबल अटैक दिखा है। कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो रही है, जिस वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
NOV 27, 2024 10:44 IST

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में आज आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।
NOV 27, 2024 08:38 IST

जल्द ही बदलेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से हिमालय में एक नया मौसमी बदलाव आ रहा है। इसका असर दिल्ली एनसीआर के इलाकों पर भी पड़ेगा। इसकी वजह से राजधानी में घना कोहरा छा सकता है। हालांकि, इसके लिए फिलहाल कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में 30 नवंबर से लेकर दो दिसंबर तक हल्का से लेकर घना कोहरा छा सकता है।
NOV 27, 2024 07:16 IST

बिहार में दो दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बिहार के मौसम में बदलाव होने वाला है। जिससे दो दिन बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंडपड़ने वाली है। मंगलवार को बिहार में सबसे अधिक तापमान बक्सर में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
NOV 27, 2024 06:13 IST

इन जगहों पर बारिश का रेड और येलो अलर्ट


IMD के अनुसार आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं केरल, माहे, रायलसीमा, यनम और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
NOV 27, 2024 06:13 IST

पंजाब, हरियाणा में कोहरे का अलर्ट


पंजाब और हरियाणा में 28 नवंबर से 30 नवंबर तक अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी 28-30 नवंबर को अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। आज भी कुछ जगहों पर सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।
NOV 27, 2024 06:12 IST

हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज सुबह के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज से 29 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की स्थिति जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
NOV 27, 2024 06:12 IST

यूपी में आज छाएगा घना कोहरा


मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज से 1 दिसंबर तक सुबह के समय घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मंगलवार को कई जगहों पर सुबह कोहरा छाया रहा। कुशीनगर में कोहरे के चलते सुबह के समय विजिबिलिटी 50 मीटर और गोरखपुर में 200 मीटर रही।
NOV 27, 2024 06:12 IST

दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही स्मॉग भी छाया रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 28 और 29 नवंबर को दिल्ली में मध्यम से घना कोहरे छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 नवंबर को भी हल्के से मध्यम कोहरा और स्मॉग छाया रह सकता है।