LIVE

केरल के बाद मुंबई में भी पहले पहुंचा मानसून, आंधी-बारिश ने कई राज्यों में मचाई तबाही

Pooja KumariUpdated May 27, 2025, 21:11 IST

IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): देश के अधिकतर राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मुंबई में बीते दिन जोरदार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। मुंबई में मानसून की भी दस्तक हो गई है। इससे पहले केरल में भी समय से पहले मानसून का आगमन हुआ है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में भी आंधी-बारिश ने तबाही मचाई हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी इस सप्ताह तेज हवाओं संग बारिश का अनुमान जताया गया है। आइए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग हिस्से में मौसम कैसा रहने वाला है:

केरल के बाद मुंबई में भी पहले पहुंचा मानसून, आंधी-बारिश ने कई राज्यों में मचाई तबाही
केरल के बाद मुंबई में भी पहले पहुंचा मानसून, आंधी-बारिश ने कई राज्यों में मचाई तबाही

दिल्ली में मई का महीना सबसे ज्यादा बारिश वाला रहा है। इस माह के आखिरी सप्ताह में भी दिल्ली में बादल छाने के साथ ही मेघगर्जन और बारिश होने का अनुमान है। साथ ही तेज हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसके अलावा यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मुंबई, कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में आज आंधी-बारिश की संभावना है।

MAY 27, 2025 20:10 IST

29 मई से दिल्ली में फिर शुरू होगा बारिश का दौर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। यहां तेज हवाओं के साथ 29 मई से बारिश का दौर फिर शुरू होने वाला है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
MAY 27, 2025 19:15 IST

गौतमबुद्ध नगर में उमस भरी गर्मी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में उमस भरी गर्मी हो रही है। यहां लोग पसीने में तरबतर नजर आ रहे हैं। बिना एसी और कूलर के उमस वाली गर्मी झेली नहीं जा रही है। मानसून आने तक यहां मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
MAY 27, 2025 18:06 IST

दिल्ली में उमस भरी गर्मी का दौर जारी

बीते दिनों हुई बारिश के बाद दिल्ली में उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। यहां चिलचिलाती धूप के साथ उमस लोगों को परेशान कर रही है। भीषण गर्मी झेल रहे लोग अब मानसून बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
MAY 27, 2025 18:04 IST

महाराष्ट्र के चार जिलों में आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट



मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र के चार जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन चार जिलों में सतारा, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग शामिल है। यहां अत्यधिक वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है।
MAY 27, 2025 15:13 IST

IMD ने बताया, इन जगहों पर होगी भारी बारिश

कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश; असम और मेघालय, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
MAY 27, 2025 13:07 IST

Aaj Ka Mausam Patna LIVE: बिहार के लिए आई 7 दिन की चेतावनी

MAY 27, 2025 11:53 IST

Aaj Ka Mausam Shimla LIVE: हिमाचल में आंधी-ओले का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज आंधी और ओले गिरने को लेकर हिमाचल प्रदेश के छह जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट जारी किया है। कल के लिए भी ये अलर्ट जारी रहेगा।
MAY 27, 2025 10:56 IST

Aaj Ka Mausam Patna LIVE: राजधानी में बारिश के आसार

बिहार की राजधानी पटना में आज दिन में बदली छाई रहेगी और हल्की बारिश के भी आसार बनते दिख रहे हैं। पटना का आज अधिकतर तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
MAY 27, 2025 10:11 IST

बिहार में दरभंगा में रहा सबसे कम तापमान

MAY 27, 2025 10:10 IST

राजस्थान में मौसम के दो रंग

राजस्थान में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 20 मिमी रिकॉर्ज हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर हीटवेव और वॉर्म नाइट की स्थिति भी देखी गई।
MAY 27, 2025 08:34 IST

मुंबई में बारिश के बाद खार के कुछ हिस्सों में जलभराव

MAY 27, 2025 08:32 IST

मुंबई में दर्ज हुई हल्की बारिश

मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में आज भी हल्की बारिश हुई है। IMD के अनुसार शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना है।
MAY 27, 2025 07:25 IST

मुंबई में बारिश से एक अंडरग्राउंट मेट्रो स्टेशन में भी भरा पानी

मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण एक भूमिगत स्टेशन में पानी भर जाने के बाद आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘आज अचानक हुई तेज बारिश के कारण, डॉ. एनी बेसेंट रोड पर आचार्य अत्रे चौक स्टेशन के निर्माणाधीन प्रवेश/निकास ढांचे में पानी का रिसाव हुआ। यह घटना तब हुई जब प्रवेश/निकास पर निर्मित जल-अवरोधक दीवार अचानक पानी आने के कारण ढह गई।’’ इसने कहा कि एहतियाती उपाय के तौर पर तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वर्ली और आचार्य अत्रे चौक के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।
MAY 27, 2025 06:22 IST

सूरत के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश

MAY 27, 2025 05:21 IST

कर्नाटक में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित


कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश हुई जिससे दक्षिण कन्नड़ जिले में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए कन्नड़ जिले में प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर आपदा प्रतिक्रिया दलों की तैनाती की है। आईएमडी ने कहा कि कर्नाटक के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट अगले पांच दिनों तक लागू रहेगा। मंगलुरु शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, क्योंकि जल निकासी प्रणालियां भारी बारिश से निपटने में विफल रहीं। अधिकारियों के अनुसार, जिले भर के पहाड़ी क्षेत्रों से भूस्खलन की मामूली घटनाएं सामने आईं।
MAY 27, 2025 05:21 IST

पश्चिम बंगाल में 28 मई से होगी भारी बारिश


कोलकाता शहर और दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसे मौसम विभाग ने उस दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले की बारिश बताया, जो वर्तमान में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
MAY 27, 2025 05:21 IST

मंगलुरु में भारी बारिश का कहर


कर्नाटक के मंगलुरु शहर में कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई। जिस कारण जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई। जिससे अनेक इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। जिसके चलते स्कूलों को भी बंद करना पड़ा। इससे आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार और मंगलवार के लिए दक्षिण कन्नड़ जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी ‘रेड एलर्ट’ के बीच पूरे जिले में पिछले चौबीस घंटे में 144.5 मिमी. वर्षा दर्ज की गयी जिससे जिले के अनेक इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गयी।
MAY 27, 2025 05:21 IST

दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश वाला सप्ताह


दिल्ली में इस महीने के आखिरी सप्ताह में आसमान में बादल छाये रहने के साथ ही आंधी-तूफान और बारिश होने का अनुमान है। यह महीना पहले ही अब तक का सबसे अधिक बारिश वाला मई माना जा रहा है। मौसम विभाग ने अपने साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में कहा कि दिल्ली में बादल छाए रहने, मेघगर्जन और बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जो 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी पहुंच सकती हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
MAY 27, 2025 05:21 IST

केरल के बाद मुंबई में भी जल्दी पहुंचा मानसून


आईएमडी ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आगमन हुआ है। मानसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दी, जो 2009 के बाद से भारत की मुख्य भूमि पर इतनी जल्दी इसका पहली बार आगमन है। उस साल यह 23 मई को इस राज्य में पहुंचा था। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में प्रवेश करता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से लौट जाता है।