LIVE

दिल्ली से राजस्थान तक परेशान करेगी गर्मी, बिहार में बारिश के आसार, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

Pooja KumariUpdated Mar 27, 2025, 15:50 IST

दिल्ली से राजस्थान तक परेशान करेगी गर्मी, बिहार में बारिश के आसार, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
दिल्ली से राजस्थान तक परेशान करेगी गर्मी, बिहार में बारिश के आसार, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में गर्मी परेशान कर सकती है। इसके अलावा यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य भारत में भी आने वाले दिनों में तेज गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे लू का खतरा भी बढ़ेगा। वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ से इन राज्यों के मौसम में बदलाव नजर आएगा। यहां पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

MAR 27, 2025 15:50 IST

आने वाले दिनों राजस्थान का मौसम रहेगा शुष्क

राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व आगामी दो दिनों में उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान धौलपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
MAR 27, 2025 15:50 IST

राजस्थान में तापमान गिरने के आसार

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के असर से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
MAR 27, 2025 14:05 IST

दिल्ली में आज सुबह 19.5 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 32 प्रतिशत रही। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
MAR 27, 2025 10:15 IST

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब

दिल्ली में आज सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 रहा जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
MAR 27, 2025 09:00 IST

देश में कहां कितना रहा तापमान

MAR 27, 2025 06:55 IST

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट


हिमाचल प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर और चंबा जैसे मध्य और ऊंचाई वाले जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
MAR 27, 2025 07:24 IST

राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा


राजस्थान में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर जैसे पश्चिमी जिलों में दक्षिण-पश्चिम से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गर्मी का प्रभाव बना रह सकता है। लेकिन यहां हवाओं का असर कम रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
MAR 27, 2025 06:54 IST

पंजाब-हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं


पंजाब और हरियाणा में आज तेज हवाएं चलने के आसार हैं। स्काईमेट के मुताबिक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चल सकती हैं। जिसके कारण तापमान में हल्की राहत मिल सकती है। हालांकि धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
MAR 27, 2025 06:54 IST

बिहार में आज बारिश की संभावना


बिहार में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अररिया, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, जमुई, बांका और मुंगेर में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।
MAR 27, 2025 06:54 IST

दिल्ली में आज सताएगी तेज धूप और गर्मी


दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम गर्म और शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। दिन में तेज धूप भी निकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 16-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान हवाएं धीमी रहने से गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा।