दिल्ली-एनसीआर में आज सताएगी उमस, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 27 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: आज दिल्ली, यूपी और बिहार में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने की खबर सामने आ रहे हैं। दूसरी तरफ झारखंड, बिहार और अन्य कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और नदी किनारे वाले क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है।
Aaj ka Mausam 27 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के बीच आज मौसम विभाग ने कुछ जिलों और राज्यों को ग्रीन जोन में रखा है, जहां बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं यूपी में भी मौसम की चाल बदलने लगी है। प्रदेश के कुछ ही जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
आज का मौसम (Aaj ka Masuam 27 Aug) Live Updates: दिल्ली में कल का मौसम
आज का मौसम (Aaj ka Masuam 27 Aug) Live Updates: गुरदासपुर के एक स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी
आज का मौसम (Aaj ka Masuam 27 Aug) Live Updates: गोवा में जारी हुआ येलो अलर्ट
दिल्ली में 28 अगस्त तक बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj ka Masuam 27 Aug) Live Updates: दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन बीते दिनों में हुई झमाझम बारिश को देखते हुए आज भी शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
आज का मौसम (Aaj ka Masuam 27 Aug) Live Updates: यूपी में कुछ जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आग आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज और इटावा में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन फिर भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
आज का मौसम (Aaj ka Masuam 27 Aug) Live Updates: हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट
बीते दिनों की तरह ही मौसम विभाग ने आज भी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और चंबा में रेड अलर्ट, कुल्लू में ऑरेंज अलर्ट और हमीरपुर, सोलन, ऊना और बिलासपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Masuam 27 Aug) Live Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
