LIVE

दिल्ली-एनसीआर में चलेंगी तेज हवाएं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना; देखें वेदर अपडेट्स

Varsha KushwahaUpdated Mar 28, 2025, 14:56 IST

दिल्ली-एनसीआर में चलेंगी तेज हवाएं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना; देखें वेदर अपडेट्स
दिल्ली-एनसीआर में चलेंगी तेज हवाएं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना; देखें वेदर अपडेट्स

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कई इलाकों पर देखने को मिल रहा है। यहां मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। दिल्ली में सुबह के दौरान ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है। दोपहर में धूप खिली रहेगी और तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली और राजस्थान के अधिकतर इलाकों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

MAR 28, 2025 14:55 IST

गाजियाबाद में चलेंगी तेज हवाएं

यूपी के गाजियाबाद जिले में भी मौसम बदलने लगा है। यहां कल यानी शनिवार को भी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बाद करें तो हवाओं से शहर के मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान में भी कमी आएगी।
MAR 28, 2025 14:11 IST

नोएडा में कल कैसा रहेगा मौसम

नोएडा में आज की तरह कल की तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा में 15 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सेहवाएं चलेंगी। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग की मानें तो इसके बाद शहर के तापमान मे वृद्धि देखने को मिलेगी।
MAR 28, 2025 12:46 IST

दिल्ली का तापमान

दिल्ली मे मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। तेज हवाओं के साथ तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आने की संभावना है।
MAR 28, 2025 09:55 IST

हिमाचल के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, शिमला, सिरमौर और कांगड़ा में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में तापमान गिरने की भी संभावना है।
MAR 28, 2025 06:30 IST

गाजियाबाद में मौसम का हाल



गाजियाबाद में आज मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। तेज हवाओं से सुबह के दौरान मौसम हल्का ठंडा बना हुआ है, वहीं दोपहर में धूप खिलने से तापमान के बढ़ने की संभावना है।
MAR 28, 2025 06:30 IST

जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज कश्मीर के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। श्रीनगर में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की जाएगी। वहीं जम्मू में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।


MAR 28, 2025 06:30 IST

हिमाचल प्रदेश का मौसम



हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। यहां मौसम खराब बना हुआ है। कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में तेज हवाएं चलने से मौसम और ठंडा बना रहेगा।


MAR 28, 2025 06:30 IST

राजस्थान में मौसम का हाल



मौसम विभाग की मानें तो आज और आने वाले दिनों में राजस्थान के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ जिलों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।


MAR 28, 2025 06:30 IST

दिल्ली में मौसम का हाल



दिल्ली में मौसम बदलने लगा है। यहां मौसम विभाग ने आज तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। सुबह से ही शहर का मौसम ठंडा बना हुआ है। विभाग की मानें तो दिन के समय धूप खिली रहेगी और तापमान बढ़ने के साथ गर्मी से लोग परेशान होते नजर आएंगे।