LIVE
दिल्ली में आज खिला रहेगा मौसम, इन राज्यों में शीतलहर का कहर, जानें गणतंत्र दिवस पर आज कैसा रहेगा वेदर
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत के कई जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क चल रहा है और दिन में धूप भी देखने को मिल रही है। दिल्ली में तेज धूप के कारण सर्दी काफी कम हो गई है। साथ ही तापमान भी 20 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। दिल्ली में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर भी मौसम साफ रहने वाला है। यूपी में भी आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही घना कोहरा छाने का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। पश्चिम बंगाल में भी अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। देश के अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
JAN 26, 2025 13:51 IST
दिल्ली में बदला मौसम
दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन से मार्च वाली गर्मी महसूस हो रही है। वहीं शाम होते ही हल्की ठिठुरन महसूस होने लग रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट लेगा।
JAN 26, 2025 12:50 IST
राजस्थान के 6 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
राजस्थान के 6 जिलों में मौसम विभाग ने 26 जनवरी को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर और करौली जिला शामिल है। यहां रातों के साथ दिन भी सर्द है। लोगों को ठंड से ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है।
JAN 26, 2025 11:07 IST
JAN 26, 2025 10:03 IST
JAN 26, 2025 08:45 IST
यूपी में शुष्क रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। कहीं भी घने कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
JAN 26, 2025 07:39 IST
बिहार में आज कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मधुबनी और दरभंगा में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की चेतावनी जारी कियाहै। सुबह के समय उत्तर बिहार के हिमालयी तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शेष भागों में भी हल्के से मध्यम कोहरे की परत छाई रह सकती है।
JAN 26, 2025 05:57 IST
पश्चिम बंगाल में अगले सात दिन साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में अगले सात दिन तक धूप खिली रहेगी। इस दौरान बरसात की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, दार्जिलिंग और एक अन्य जगह पर 28 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में 26 जनवरी को मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी बंगाल के कुछ जिलों में भी कोहरा बना रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में तीन से चार डिग्री न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है।
JAN 26, 2025 05:57 IST
हिमाचल में आज छाएगा घना कोहरा
हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों में कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। साथ ही घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी भी कम होकर 50 मीटर रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया गया है।
JAN 26, 2025 05:57 IST
प्रयागराज में आज साफ रहेगा मौसम
प्रयागराज में आज गणतंत्र दिवस के दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर धुंध व हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर के बाद आसमान साफ रहने के आसार हैं। इस दिन प्रयागराज में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
JAN 26, 2025 05:57 IST
JAN 26, 2025 05:57 IST
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मौसम का हाल
गणतंत्र दिवस के दिन आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। साथ ही बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है। सुबह के समय बहुत सी जगहों पर हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं भी चल सकती हैं। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
