दिल्ली में ठंड जारी, यूपी के सहारनपुर से सोनभद्र तक कोहरे का अलर्ट; जानें बिहार और राजस्थान के मौसम का हाल
दिल्ली, यूपी के मौसम में बीते कुछ दिनों से बदलाव देखा जा रहा है। यहां दिन के समय तेज खिल रही धूप से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन गुरुवार को हुई बारिश से तापमान में कुछ कमी आई। उसके बाद धूप खिलने से फिर लोगों को ठंड से राहत मिली। यूपी और दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि देखी गई है। वहीं कई इलाकों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा राजस्थान और बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। घना कोहरा छाए रहने से सड़क यातायात और रेलवे यातायात सबसे अधिक प्रभावित होता है। वाहन चालकों को सड़कों पर यात्रा करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि कोहरे के कारण होने वाले हादसों से बचा जा सकें। आइए अब आपको बताएं अन्य शहरों में मौसम के हाल -
पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी
राजस्थान में सर्दी का दौर जारी
इसके अनुसार, शुक्रवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 3.9 डिग्री, नागौर में 5.4 डिग्री, सीकर व चूरू में 7.0 डिग्री, संगरिया में 7.3 डिग्री, पिलानी में 7.6 डिग्री, बीकानेर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
यूपी के इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
वीकेंड पर बदलेगा दिल्ली का मौसम
यूपी के 11 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान के 3 जिलों में कोहरा
आज राजस्थान के बारां, कौराली और धौलपुर में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी और आसमान साफ नजर आएगा।
यूपी के सहारनपुर से सोनभद्र तक कोहरा
मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज यूपी के सहारनपुर से लेकर सोनभद्र और कुशीनगर तक घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और हवाई यातायात भी प्रभावित है। साथ ही लोगों को सड़कों पर यात्रा करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार के 11 जिलों में कोहरे का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज प्रदेश के 11 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, जमुई, बांका और भागलपुर शामिल है। यहां सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जिसे दृश्यता प्रभावित होगी।
गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में कोहरे का कहर
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले में मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता पर असर पड़ेगा।
