LIVE
बिहार के 11 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान का अलर्ट
बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। यहां करीब 11 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। बिहार से साथ यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी अब मौसम की चाल बदलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ को इसकी वजह बताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस बीच मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम में आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।
FEB 24, 2025 20:29 IST
प्रयागराज महाकुंभ में वायु प्रदूषण नियंत्रण का बना रिकॉर्ड
प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी के पवित्र जल में पुण्य की डुबकी लगाई है। श्रद्धालुओं की हजारों की संख्या में चार पहिया वाहन भी महाकुंभ क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं, बावजूद इसके महाकुंभ नगर की आबोहवा प्रदूषित नहीं हुई है। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की तरफ से जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स से यह बात सामने आई है।
FEB 24, 2025 19:35 IST
राजस्थान में आज बाड़मेर रहा सबसे गर्म शहर
राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहा। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान करौली में 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
FEB 24, 2025 16:46 IST
FEB 24, 2025 15:52 IST
FEB 24, 2025 14:24 IST
दिल्ली में आज सुबह 10.7 डिग्री रहा तापमान
दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। आईएमडी ने अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने का अनुमान जताया है और दिन में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा।
FEB 24, 2025 12:54 IST
राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज धूप खिली होने से और मौसम में आ रहे बदलावों के चलते यहां तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
FEB 24, 2025 11:35 IST
हरियाणा-पंजाब में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज हरियाणा और पंजाब में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का प्रभाव हरियाणा और पंजाब पर देखने को मिल रहा है।
FEB 24, 2025 10:26 IST
पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ
पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसका असर दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान व अन्य उत्तर भारत के राज्यों पर देखने को मिल रहा है। इससे मौसम में बदलाव होने शुरू हो गया है। तेज हवाओं से ठंडक का एहसास होने लगा है।
FEB 24, 2025 07:53 IST
यूपी में सर्द हवाओं से गिरा तापमान
यूपी में मौसम बदलने लगा है। यहां रविवार से सर्द हवाएं चल रही हैं। सर्द हवाओं का असर प्रदेश के तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि इन हवाओं से आने वाले दो दिनों में बढ़ रही गर्मी पर अंकुश लगेगा।
FEB 24, 2025 05:42 IST
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली में सुबह-शाम के दौरान हल्की ठंड का महसूस हो रही है। दिन के दौरान तेज धूप खिली रहने से गर्मी का एहसास हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आज दिल्ली के मौसम में भी बदलाव आने की संभावना है।
FEB 24, 2025 05:40 IST
अरुणाचल प्रदेश में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के अपर सियाग, सियाग, पश्चिम सियांग, पूर्वी सियांग, घाटी, लोहित, चांगलांग, तिरप, लोंगडिंग, निचला सुबनसिरी, पापू और पारे में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दिबांग जिले में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की भी संभावना है।
FEB 24, 2025 05:40 IST
बिहार के 11 जिलों में आंधी का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के सीतामढ़ी, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के भी आसार है। तेज हवाओं से इन जिलों के तापमान पर भी असर होगा।
FEB 24, 2025 05:40 IST
मेघालय का में आज कैसा रहेगा मौसम
मेघालय के वेस्ट, साउथ, ईस्ट और साउथ वेस्ट गारो हिल्स, ईस्ट-वेस्ट खासी हिल्स, री भोई, ईस्ट और वेस्ट जयंतिया हिल्स में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
FEB 24, 2025 05:40 IST
मणिपुर में मौसम का हाल
साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण मणिपुर के सभी जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश से राज्य के तापमान में कमी आएगी और ठंडक बनी रहेगी।
