LIVE

कश्मीर में शून्य के नीचे पहुंचा पारा, दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत

Varsha KushwahaUpdated Nov 23, 2024, 17:31 IST

कश्मीर में शून्य के नीचे पहुंचा पारा, दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत
कश्मीर में शून्य के नीचे पहुंचा पारा, दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत

उत्तर भारत में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान जैसे कई राज्यों में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं कई जिले और शहर ऐसे भी हैं जहां कोहरे और धुंध का डबल अटैक देखा जा रहा है। जहां उत्तर भारत के राज्यों में तापमान तेजी के साथ गिर रहा है वहीं कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे माइनस में दर्ज किया जा रहा है। कश्मीर में इस सप्ताह गुरुवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही है। स्थिति को देखते हुए अनुमान है कि इस साल पिछले साल की तुलना में इस बार भीषण ठंड पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को पहले की स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -

NOV 23, 2024 17:30 IST

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कल कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही 28-30 नवंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा छाए का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी 27-29 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
NOV 23, 2024 17:29 IST

यूपी में रविवार को कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में रविवार को सुबह के समय पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में कहीं भी किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने 28 से 30 नवंबर के दौरान यूपी के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
NOV 23, 2024 15:24 IST

कोलकाता में कैसा रहा शनिवार का मौसम?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान आसमान साफ रहा। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की है।
NOV 23, 2024 14:34 IST

बेंगलुरु में आज कैसा रहा मौसम का हाल?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
NOV 23, 2024 12:30 IST

मुंबई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज

मुंबई में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। बता दें कि सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में आज आसमान साफ रहेगा और फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
NOV 23, 2024 11:13 IST

उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने 27 और 28 नवंबर को राज्य की राजधानी चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह वर्षा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बने निम्न दबाव के कारण होगी।
NOV 23, 2024 10:19 IST

बिहार के तापमान में गिरावट

बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिस वजह से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में आसमान साफ रहता है, लेकिन शाम के वक्त ठंड का असर दिखना शुरू हो जाता है। आईएमडी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में बिहार में ठंड और बढ़ेगी।
NOV 23, 2024 09:25 IST

दिल्ली की हवा के साथ यमुना नदी भी प्रदूषित हो गई है। नदी में जहरीला सफेद झाग की परत देखने को मिल रही है।

NOV 23, 2024 09:15 IST

मध्य प्रदेश में ठंड


मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। कई जिलों में तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उत्तर-पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
NOV 23, 2024 08:19 IST

केरला में हल्की बारिश की संभावना

दक्षिण भारत में स्थित केरल में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के साथ ठंड भी बढ़ने लगी है।
NOV 23, 2024 06:44 IST

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे पहुंचा



कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां ज्यादातर इलाकों में तापमान जीरो से नीचे पहुंच चुका है। इस सप्ताह गुरुवार को श्रीनगर समेत कश्मीर के कई इलाकों में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। उस दिन तापमान शून्य से 1.2 डिग्री नीचे दर्ज यानी माइनस में दर्ज किया गया था।
NOV 23, 2024 05:43 IST

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।


NOV 23, 2024 05:43 IST

उत्तर भारत में ठंड का अहसास



पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के मौसम पर भी असर देखने को मिल रहा है। इसे उत्तर भारत में अब ठंड का अहसास होने लगा है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है तो वहीं कई जिले ऐसे हैं जहां आने वाले कुछ दिनों में तापमान गिरने की संभावना जताई है।


NOV 23, 2024 05:43 IST

राजस्थान में मौसम का हाल



राजस्थान के कई जिलों में आज हल्का कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यहां न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। जमकर हुई मानसूनी बारिश के जैसे ही इस सर्दियों के सीजन में भीषण ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।


NOV 23, 2024 05:43 IST

यूपी में कोहरा का असर कम



उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले 4-5 दिनों से घने कोहरे कहर देखा जा रहा था। लेकिन अब कोहरे में कमी आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम साफ रहेगा और किसी भी जिले में कोहरे या बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


NOV 23, 2024 05:43 IST

बिहार में ठंड



बिहार में दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होने की आशंका जताई जा ही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह की शुरुआत से बिहार के मौसम में बदलाव होगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका अर्थ ये है कि आने वाले सप्ताह से बिहार में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने वाली है।