LIVE

दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना, यूपी के कई जिलों में अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Devshanker ChovdharyUpdated Jan 23, 2025, 22:27 IST

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का रुख बदल सकता है। कई राज्यों में शीतलहर के बीच बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 और 25 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की सुबह आसमान में हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। हालांकि, दोपहर में तेज धूप निकलेगी। उन्होंने बताया कि 24 और 25 दिसंबर को भी मौसम की यही स्थिति रह सकती है।

दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना, यूपी के कई जिलों में अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना, यूपी के कई जिलों में अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का रुख बदल सकता है। कई राज्यों में शीतलहर के बीच बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 और 25 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की सुबह आसमान में हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। हालांकि, दोपहर में तेज धूप निकलेगी। उन्होंने बताया कि 24 और 25 दिसंबर को भी मौसम की यही स्थिति रह सकती है।

JAN 23, 2025 14:48 IST

बिहार में ठंड से नहीं मिलेगी राहत

बिहार में ठंड का कहर जारी है। यहां आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। जानकारी के अनुसार, पछुआ हवाओं के कारण बिहार के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पूरी जनवरी यहां लोगों ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।
JAN 23, 2025 14:05 IST

यूपी में धूप ने बढ़ाई गर्मी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने लगा है। खिली धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यूपी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
JAN 23, 2025 12:23 IST

दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बताया जा रहा है कि 25 से 27 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसका असर राजधानी और उससे सटे शहरों पर देखने को मिलेगा। इस दौरान शहर के न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी।
JAN 23, 2025 10:50 IST

बिहार के 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज बिहार के 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सारण शामिल है। यहां रातों के साथ दिन भी सर्द हो गए हैं।
JAN 23, 2025 09:51 IST

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मुंबई का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है।
JAN 23, 2025 08:02 IST

यूपी में इन जगहों पर बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन दोनों ही क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विशेष रूप से कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, अमेठी, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और सुल्तानपुर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
JAN 23, 2025 06:41 IST

झारखंड में मौसम का हाल

झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। हालांकि, राज्य के उत्तरी-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिकतम तापमान सरायकेला में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
JAN 23, 2025 06:39 IST

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण, सारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, बेगूसराय और पूर्वी बिहार के कुछ अन्य जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। बुधवार को राज्य में सबसे ठंडा स्थान डेहरी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया और पटना में अधिकतम तापमान में लगभग 8 डिग्री का अंतर रहा।
JAN 23, 2025 06:38 IST

दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई है। बुधवार की रात से ही गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान पर बारिश से लगाम लग सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी भी दहाई अंक में ही रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 24 से 26 जनवरी के बीच घने कोहरे की संभावना है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर समेत 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
JAN 23, 2025 06:28 IST

पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मथुरा, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, हाथरस, बिजनौर और अलीगढ़ जैसे जिलों में घने कोहरे के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
JAN 23, 2025 06:24 IST

पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में आज रात से 23 जनवरी की सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है।