LIVE
दिल्ली में रही मौसम की सबसे सर्द रात, जानें आज किन राज्यों में कोहरे-बारिश का अलर्ट
दिल्ली के तापमान रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को राजधानी का तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। लेकिन इसके लिए कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। वहीं यूपी में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है। वहीं हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी आज कोहरे का अलर्ट है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अन्य राज्यों और शहरों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live Updates
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live Updates
NOV 22, 2024 19:10 IST
यूपी-बिहार में ठंड का दौर शुरू
उत्तर प्रदेश और बिहार समेत ज्यादातर नॉर्थ इंडियन स्टेट में सर्दी ने दस्तक दे दी है। यूपी में सुबह कोहरा भी लोगों को खासा परेशान कर रहा है।
NOV 22, 2024 17:26 IST
श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर में बृहस्पतिवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे एक रात पहले तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। कश्मीर के कई इलाकों में लगातार तीसरी रात तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा
NOV 22, 2024 17:11 IST
पुणे में आज कैसा रहा मौसम?
महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
NOV 22, 2024 15:44 IST
मुंबई में कैसा रहा मौसम?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। आज आसमान पूरी तरह से साफ रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया था कि मुंबई में कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
NOV 22, 2024 14:17 IST
हरियाणा में गिरा तापमान
हरियाणा में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो रही है। सुबह-शाम में कंपकंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए निवासियों ने गर्म कपड़े और रजाई-कंबल निकाल लिए हैं। दोपहर के समय धूप खिली होने के कारण ठंड कम महसूस की जा रही है।
NOV 22, 2024 13:16 IST
बिहार में कब शुरू होगी कड़ाके की ठंड
बिहार में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। यहां सुबह-शाम में मौसम ठंडा है लेकिन अभी कड़ाके की ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
NOV 22, 2024 12:11 IST
राजस्थान में बढ़नी शुरू हुई ठंड
पहाड़ों में बारिश का असर राजस्थान पर भी देखने को मिल रहा है। यहां तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों मे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दिसंबर की शुरुआत के साथ ही राजस्थान भीषण ठंड की शुरुआत होगी।
NOV 22, 2024 10:21 IST
यूपी के 21 जिलों में छाया घना कोहरा
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर, बलिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, लखीमपुर खिरी, श्रावस्ती, बहराइच, मऊ, आजमगढ़, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, गोंडा, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर और संत कबीर नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
NOV 22, 2024 09:45 IST
NOV 22, 2024 09:41 IST
बिहार में आज साफ रहेगा मौसम
बिहार में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा। प्रदेश का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। यहां सुबह और शाम में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। साथ ही हल्के से मध्यम कोहरा भी छा रहा है। आज भी सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। दोपहर में मौसम साफ रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
NOV 22, 2024 09:36 IST
NOV 22, 2024 08:07 IST
राजस्थान में जोरों पर सर्दी
राजस्थान में अचानक ठंड ने जोर पकड़ लिया है। यहां रात में तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा और तेज ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को माउंट आबू का रात में तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा फतेहपुर, सिरोही, सीकर, झुंझुनू और चुरू का तापमान 10 डिग्री से कम हो गयाहै।
NOV 22, 2024 05:51 IST
आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर 25 नवंबर तक बारी होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद 26 नवंबर को तमिलनाडु, कराईकल, पुद्दुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, और यनम में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान माहे, केरल और रायलसीमा में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 27 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस अवधि में केरल, माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पद्दुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है।
NOV 22, 2024 05:51 IST
पंजाब, हरियाणा में कोहरे का अलर्ट
पंजाब, हरियाणा और इन राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में आज अलग-अलग जगहों पर पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन राज्यों में 22 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है।
NOV 22, 2024 05:51 IST
आज हिमाचल के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आज मैदानी इलाकों, मध्य पर्वतीय क्षेत्र और उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 23 नवंबर की देर रात से 26 नवंबर की सुबह तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट है।
NOV 22, 2024 05:51 IST
आज यूपी में छाएगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह के समय छिछले से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। यूपी के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। प्रदेश के जिलों का तापमान 30 डिग्री के अंदर आ चुका है। गुरुवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार उरई में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरनगर का सबसे कम तापमान 9.6 डिग्री तक रहा।
NOV 22, 2024 05:50 IST
दिल्ली में रही सबसे ठंडी रात
दिल्ली में ठंडी के आगमन के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को राजधानी में सीजन की अभी तक सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। बीते दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह दिल्ली में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि इसको लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ है।
