LIVE
आज का मौसम, 22 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान में कोल्ड वेव, तो पंजाब-हरियाणा में जारी कोहरे का अलर्ट
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत में एक तरफ शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है तो दूसरी तरफ कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कई जिलों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। बारिश होने से शहरों के तापमान और गिरावट आ सकती है।ठंड में लोगों को गर्म कपड़ों की ढेरों लेयर्स पहने देखा जा रहा है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड व अन्य राज्यों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
DEC 22, 2024 18:51 IST
कश्मीर घाटी में भीषण शीतलहर
कश्मीर घाटी इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है और शनिवार को श्रीनगर शहर में तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो तीन दशक से अधिक समय में यहां सबसे ठंडी रात रही। घाटी के अन्य स्थानों पर भी तापमान शून्य से नीचे रहा, जिसके कारण कई इलाकों में जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन में भी पानी जम गया जबकि बार-बार होती बिजली कटौती से स्थिति और भी खराब हो गई है।
DEC 22, 2024 18:12 IST
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश, बर्फबारी, पाला और कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। जिसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
DEC 22, 2024 16:36 IST
यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
पूरे भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज 22 दिसंबर को यूपी के कई जिलों में कोहरे छाया रहा। हालांकि, दिन के समय में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। वहीं सर्द हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने सोमवार 23 दिसंबर को राज्य के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़ औऱ कासगंज शामिल हैं।
DEC 22, 2024 15:05 IST
बिहार में इस दिन होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रोहतास, कैमूर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद और बक्सर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की भी संभावना है।
DEC 22, 2024 14:01 IST
पश्चिमी यूपी में कल बारिश होने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
DEC 22, 2024 12:23 IST
कानपुर में दर्ज हुआ 6 डिग्री तापमान
उत्तर प्रदेश में शनिवार को सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सबसे गर्म शहर बहराइच दर्ज किया गया। जहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
DEC 22, 2024 10:56 IST
गुरुग्राम में आगामी दिनों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में दिसंबर के अंतिम दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुग्राम को 26 और 27 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आएगी।
DEC 22, 2024 09:12 IST
DEC 22, 2024 07:23 IST
दिल्ली में इस दिन होगी बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली में 23, 26 और 27 दिसंबर को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से शहर के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
DEC 22, 2024 06:46 IST
DEC 22, 2024 05:50 IST
दिल्ली में मौसम
दिल्ली में आज सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई है। इस बीच मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
DEC 22, 2024 05:50 IST
पंजाब में छाया कोहरा
आज मौसम विभाग ने पंजाब के बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम पर देखने को मिल रहा है।
DEC 22, 2024 05:50 IST
मध्य प्रदेश में कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, रीवा और निवाड़ी में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
DEC 22, 2024 05:49 IST
राजस्थान शीतलहर और कोहरा
राजस्थान के 10 जिलों में कोहरे और 5 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा बताया गया है कि गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू और झुंझुनू में शीतलहर का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में कोहरा छाया रहेगा।
DEC 22, 2024 05:49 IST
झारखंड में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पश्चिम सिंहभूमि, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
