LIVE

उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, शीतलहर को लेकर जानें अपने शहर का हाल

Devshanker ChovdharyUpdated Nov 21, 2024, 22:21 IST

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देश में अब मौसम का मिजाज बदल चुका है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। कुछ राज्यों में तो तापमान काफी नीचे चला गया है, जिससे अच्छी ठंड पड़ रही है। वहीं, कुछ राज्यों में सुबह और शाम तो अच्छी ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में मौसम सामान्य रह रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि जल्द ही पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, शीतलहर को लेकर जानें अपने शहर का हाल
उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, शीतलहर को लेकर जानें अपने शहर का हाल

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देश में अब मौसम का मिजाज बदल चुका है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। कुछ राज्यों में तो तापमान काफी नीचे चला गया है, जिससे अच्छी ठंड पड़ रही है। वहीं, कुछ राज्यों में सुबह और शाम तो अच्छी ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में मौसम सामान्य रह रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि जल्द ही पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

NOV 21, 2024 22:21 IST

दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी है और बृहस्पतिवार 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। आईएमडी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अनुसार इससे पहले बुधवार को रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का अब तक का दूसरा और तीसरा सबसे कम तापमान था। आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 11.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।
NOV 21, 2024 20:57 IST

प्रदूषण के बीच साफ हवा के लिए घर में लगाएं ये पौधे, ताजगी रहेगी भरपूर

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। दिन-प्रतिदिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे आंखों में जलन और सांस की समस्या आम हो गई है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप कम से कम अपने घर में ताजगी और शुद्ध हवा बनाए रखें। इसके लिए कुछ पौधों को घर में लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि ये पौधे घर की हवा को शुद्ध करने में मदद कर सकते हैं।
NOV 21, 2024 16:28 IST

यूपी में सुबह-शाम कोहरा

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह और शाम के वक्त कोहरे की चादर दिखाई देने लगी है। खासकर, सुबह 6 बजे तक कोहरा अधिक प्रतीत हो रहा है। धीरे-धीरे ठंड में भी इजाफा हो रहा है।
NOV 21, 2024 15:29 IST

उत्तर भारत में ठंड की दस्तक

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड की एंट्री हो चुकी है। सुबह शाम के अलावा दिन में भी सर्द का एहसास हो रहा है। आने वाले सप्ताह में और भी सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
NOV 21, 2024 13:45 IST

कोलकाता का मौसम साफ रहने का अनुमान

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि आज कोलकाता में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।
NOV 21, 2024 11:59 IST

पुणे में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे में मौसम ने अपना रुख बदला है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहने की संभावना व्यक्त की गई ैहै। आईएमडी ने बताया कि पुणे में आसमान साफ रहेगा।
NOV 21, 2024 10:03 IST

कैसे रहेगा बेंगलुरु का मौसम?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही सुबह के वक्त घना कोहरा दिखेगा।
NOV 21, 2024 09:04 IST

दिल्ली में धुंध की परत छाई

NOV 21, 2024 07:40 IST

बिहार में 23 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

बिहार इस समय ठंड और कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर से राज्य में कोहरा और बढ़ सकता है, जिससे ठंड में भी इजाफा होने की संभावना है।
NOV 21, 2024 06:16 IST

मुंबई में आज छाए रहेंगे बादल

मुंबई में कल सुबह का तापमान 23.99 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
NOV 21, 2024 06:14 IST

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तापमान में गिरावट

उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तापमान में गिरावट के कारण लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं। रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड महसूस हो रही है।
NOV 21, 2024 06:12 IST

कानपुर में 10 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों 23, 24, 25 और 26 नवंबर को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मेरठ में 10.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 10.2 डिग्री सेल्सियस और फुरसतगंज में 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
NOV 21, 2024 06:06 IST

लखनऊ में सबसे सर्द रात दर्ज

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। हालांकि, शनिवार से तेज पछुआ हवाएं चलने से प्रदेश में धुंध और कोहरे के कम होने की उम्मीद है।
NOV 21, 2024 06:04 IST

बिहार में शीतलहर का प्रकोप शुरू

बिहार में शीतलहर दस्तक दे चुकी है और लोग गुलाबी ठंड का आनंद ले रहे हैं। पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही, कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता बेहद कम हो गई थी। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि उत्तर बिहार में घना कोहरा और पटना समेत दक्षिण बिहार में हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है।