LIVE

आज का मौसम, 21 February 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं, झारखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Feb 21, 2025, 13:54 IST

आज का मौसम, 21 February 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं, झारखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज का मौसम, 21 February 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं, झारखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई है। बारिश से कई जिलों के तापमान में कमी भी देखी गई। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार 21 फरवरी को भी कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले दिनों में मौसम साफ हो जाएगा और एक बार फिर तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होगा। सर्दियों की विदाई होगी और गर्मी के सीजन की शुरुआत होगी। आने वाले दिनों में धीरे-धीरे लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

FEB 21, 2025 13:53 IST

बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, गया, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया जिलों में कल यानी 22 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
FEB 21, 2025 12:07 IST

कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी

FEB 21, 2025 10:31 IST

दिल्ली में फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में फिर तापमान बढ़ेगा और गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 22 फरवरी से तेज धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा।
FEB 21, 2025 09:09 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सावजियां पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी

FEB 21, 2025 08:31 IST

जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में येलो और ऑरेंज दो अलर्ट जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, बारामूला, गांदरबल, अनंतनाग, श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, पुंछ, शोपियां, कुलगाम, मीरपुर, राजौरी, रियासी, रामबन, डोडा, जम्मू, सांबा में आंधी-तूफान के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा किश्तवाड़, उधमपुर और कठुआ में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
FEB 21, 2025 07:05 IST

कटरा: माता वैष्णो देवी में ताजा बर्फबारी



कटरा में माता वैष्णो देवी भवन सहित भैरव घाटी में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद यह पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है।
FEB 21, 2025 05:47 IST

झारखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी



पहाड़ों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड के कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला, खरसावां सहित पूर्वी राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
FEB 21, 2025 05:47 IST

बिहार के इस जिले में आंधी का अलर्ट



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के केवल एक जिले में आज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी चंपारण में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।



FEB 21, 2025 05:47 IST

यूपी के कई जिलों में तेज आंधी का अलर्ट



मौसम विभाग द्वारा यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हापुड़, बागपत, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, अयोध्या, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, मैनपुरी, एटा, बदायूं, फर्रुखाबाद और कांशीराम नगर में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना जताई है। इससे शहर का मौसम बदलेगा और तापमान में कमी भी आने की संभावना है।


FEB 21, 2025 05:47 IST

गाजियाबाद-गौतमबुद्ध में मौसम



दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी तेज हवाएं चल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर इन दोनों शहरों पर भी देखने को मिला है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।


FEB 21, 2025 05:47 IST

दिल्ली में बारिश की संभावना



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं से शहर के तापमान में कमी आएगी।