LIVE
आज का मौसम, 20 January 2025 IMD Winter Weather Forecast Highlight: उत्तर भारत में कोहरे का कहर, ठंड में ठिठुर रहे लोग, जानें कैसा रहेगा शहरों में मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार और राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड अपना तेवर दिखा रही है। यहां मौसम विभाग ने घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया हुआ है। शीतलहर, कोल्ड डे और घने कोहरे के बीच अब बारिश भी सताने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके कारण दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। बारिश से यहां ठंड का स्तर और बढ़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो जनवरी में ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
JAN 20, 2025 18:24 IST
राजस्थान में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच सोमवार को भी अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। सोमवार को राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22 जनवरी को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।
JAN 20, 2025 16:48 IST
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21 और 22 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।
JAN 20, 2025 14:47 IST
दिल्ली में 11 डिग्री के ऊपर पहुंचा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था और यहां कुछ हिस्सों में कोहरे की हल्की परत छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में अच्छी धूप भी निकली हुई है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
JAN 20, 2025 14:44 IST
जम्मू-कश्मीर में इस दिन होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार 22 से 23 जनवरी तक जम्मू में हल्की से मध्यम बारिश और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 24 से 28 जनवरी तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है और 29 से 31 जनवरी तक फिर से बारिश होने का पूर्वानुमान है।
JAN 20, 2025 12:23 IST
दिल्ली में बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQI
दिल्ली में शीतलहर के बीच वायु गुणवत्ता बिगड़कर "बहुत खराब" श्रेणी में पहुंच गई है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। दिल्ली के अन्य इलाकों में एक्यूआई आनंद विहार (407), विवेक विहार (390), वजीरपुर (381), अशोक विहार (366), चांदनी चौक (347), द्वारका-सेक्टर 8 (379), जहांगीरपुरी (373), आईटीओ (370), लोधी रोड (360), नजफगढ़ (310), आर के पुरम (380), रोहिणी (370), शादीपुर (331) दर्ज हुआ।
JAN 20, 2025 11:40 IST
राजस्थान में आज सुबह कई जगहों पर छाया रहा घना कोहरा
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच सोमवार को भी अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। राज्य के अनेक इलाकों में लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। इस दौरान न्यूनतम तापमान पाली में 6.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर व गंगानगर में 8.9 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 9.2 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 9.3 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
JAN 20, 2025 10:38 IST
JAN 20, 2025 09:53 IST
JAN 20, 2025 08:48 IST
JAN 20, 2025 07:55 IST
JAN 20, 2025 06:41 IST
दिल्ली में आज का मौसम
रविवार की तरह सोमवार को भी दिल्ली में तेज धूप खिली रहेगी। इस दौरान तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। इस बीच शहर में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
JAN 20, 2025 05:38 IST
इस सप्ताह दिल्ली में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली में दो दिन बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि राजधानी में 22 और 23 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
JAN 20, 2025 05:38 IST
राजस्थान के 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के आठ जिलों चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनू, अलवर और भरतपुर में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शीतलहर के तापमान में गिरावट भी होगी।
JAN 20, 2025 05:38 IST
यूपी में कोहरे का अलर्ट
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, फतेहपुर, बांदा, संत रविदास नगर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कानपुर, अररिया, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा में घने कोहरे का अलर्ट जारी है।
JAN 20, 2025 05:37 IST
बिहार के 9 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और सिवान शामिल हैं।
JAN 20, 2025 05:37 IST
