LIVE
आज का मौसम, 2 May 2025 IMD Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, इन राज्यों में भी मेहरबान बदरा; महाराष्ट्र-गुजरात में गर्मी का प्रकोप जारी
आज का मौसम 2 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। लेकिन आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी का मौसम बदल गया है। यहां शुक्रवार तड़के झमाझम बारिश देखने को मिली। आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में आज प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। वहीं पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में बारिश के साथ आंधी का प्रभाव भी जारी रह सकता है। इस दौरान महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान जैसे कुछ राज्यों में लू की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।
आज का मौसम 2 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): दिल्ली-एनसीआर में आज अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तड़के से ही राजधानी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते कई जगहों पर सड़कें पानी से भर गई हैं। दिल्ली के अलावा आज यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश के साथ बर्फबारी होने का भी अनुमान है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का मिजाज इस प्रकार रहने वाला है:
MAY 02, 2025 20:14 IST
Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान के कुछ जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने नागौर, बीकानेर, चुरू और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर तेज सतही हवाएं, मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई है और इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। IMD ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा है।
MAY 02, 2025 19:30 IST
MAY 02, 2025 17:42 IST
MAY 02, 2025 15:15 IST
पंजाब-हरियाणा में आज कहां कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ में 12.9 मिलीमीटर बारिश हुई, अंबाला में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, हिसार में 40.6 मिमी, करनाल में नौ मिमी, रोहतक में 16.2 मिमी, भिवानी में 10.8 मिमी, फरीदाबाद में 29 मिमी और गुरुग्राम में 26.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अमृतसर में 24.8 मिमी बारिश हुई, लुधियाना में एक मिमी, पटियाला में 13 मिमी, बठिंडा में 29 मिमी, फरीदकोट में 14.6 मिमी, गुरदासपुर में 44.2 मिमी, फिरोजपुर में 13.5 मिमी और पठानकोट में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
MAY 02, 2025 14:06 IST
पंजाब-हरियाणा में बारिश से तापमान में गिरावट
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रातभर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण दोनों राज्यों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि हिसार, फरीदाबाद और गुरदासपुर में सबसे अधिक बारिश हुई।
MAY 02, 2025 13:30 IST
नोएडा में बारिश से चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव और फिसलन ने हालात और बिगाड़ दिए। इसका सीधा असर लोगों के दफ्तर जाने के समय पर पड़ा। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही, जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
MAY 02, 2025 12:01 IST
नोएडा में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी
नोएडा में आज सुबह झमाझम बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर भारी जलभराव देखने को मिला। जिससे आम नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।
MAY 02, 2025 10:38 IST
MAY 02, 2025 09:26 IST
MAY 02, 2025 09:24 IST
खराब मौसम के चलते कई फ्लाइट प्रभावित
दिल्ली में खराब मौसम के चलते एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट ने एक एडवाइजरी में कहा, "दिल्ली में आंधी और खराब मौसम की वजह से कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमारा ग्राउंड स्टाफ यात्रियों के लिए एक सहज अनुभव बनाए रखने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें
MAY 02, 2025 09:07 IST
हिमाचल में बारिश और ओले गिरे
हिमाचल प्रदेश में भी आज मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार सुबह प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।
MAY 02, 2025 09:06 IST
दिल्ली में बारिश के बाद लुढ़का पारा
दिल्ली में आंधी तूफान और तेज बारिश के बाद तापमान में करीब 7 से 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। लोधी रोड का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अब तक लोधी रोड पर 78 मिली मीटर, रिज में 59.2 मिलीमीटर, आयानगर मे 39. 4 मिमी बारिश हुई है।
MAY 02, 2025 08:04 IST
MAY 02, 2025 07:59 IST
MAY 02, 2025 06:53 IST
नोएडा और ग्रेनो में भी हुई भारी बारिश
दिल्ली के अलावा आज तड़के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश के चलते रास्तों पर जगह-जगह पानी भी भर गया। जिससे वाहन चालकों को काफी समस्या हो रही है।
MAY 02, 2025 06:52 IST
MAY 02, 2025 06:49 IST
इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 3 घंटों के लिए भयंकर तूफान, भारी बारिश और बिजली गिरने के लिए रेड से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
MAY 02, 2025 06:49 IST
दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में आज रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भयंकर तूफान की भी चेतावनी दी गई। मौसम विभाग ने लोगों से तूफान के दौरान घर के अंदर रहने, खिड़कियां बंद रखने और यात्रा से बचने की सलाह दी है।
MAY 02, 2025 06:43 IST
MAY 02, 2025 06:42 IST
बिहार में बारिश के साथ गिरेंगे ओले
आज बिहार में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने और आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। आईएमडी के अनुसार बिहार में आज अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
