LIVE

आज का मौसम, 2 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड के तेवर पड़े नर्म, दिन में निकल रही तेज धूप, पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा मौसम

Pooja KumariUpdated Feb 2, 2025, 14:16 IST

आज का मौसम, 2 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE:  उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड के तेवर पड़े नर्म, दिन में निकल रही तेज धूप, पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा मौसम
आज का मौसम, 2 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड के तेवर पड़े नर्म, दिन में निकल रही तेज धूप, पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड धीरे-धीरे कम होती जा रही है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। आज यहां घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बारिश के आसार हैं। फिलहाल इन राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं-कहीं घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। देश के अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

FEB 02, 2025 14:16 IST

देश के मैदानी इलाकों में आज दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

FEB 02, 2025 13:31 IST

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।
FEB 02, 2025 12:39 IST

दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर प

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी है, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
FEB 02, 2025 11:30 IST

राजस्थान में आज मौसम शुष्क

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
FEB 02, 2025 09:46 IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले हुई ताजा बर्फबारी

FEB 02, 2025 09:05 IST

बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम

बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कल भी घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान पूर्वी चंपारण, सीतामढ़, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और पूर्णिया में घना कोहरा देखने को मिलेगा। शेष जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रह सकता है।
FEB 02, 2025 07:06 IST

दिल्ली के अक्षरधाम में छाया घना कोहरा

FEB 02, 2025 05:56 IST

कश्मीर में हुई बारिश और बर्फबारी


कश्मीर में शनिवार को ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जिससे कश्मीर घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार घाटी के बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोनमर्ग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। वहीं श्रीनगर और आसपास के इलाकों में कल शाम से रुक-रुककर बारिश जारी है।
FEB 02, 2025 05:56 IST

हरियाणा-पंजाब के मौसम का हाल


हरियाणा और पंजाब में भी सुबह-शाम जोरदार ठंड पड़ रही है लेकिन दिन में तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है। साथ ही सुबह के समय कई जिलों में अभी भी घना कोहरा छा रहा है। इन दोनों राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 5 फरवरी के दौरान कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
FEB 02, 2025 05:56 IST

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम


उत्तर प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही है और सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। फिलहाल यूपी का मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन कल से मौसम में बदलाव होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में 3 और 4 फरवरी को हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
FEB 02, 2025 05:56 IST

ठंड से बचने के लिए शेल्टर होम्स में रह रहे लोग

FEB 02, 2025 05:55 IST

दिल्ली-एनसीआर में आज घने कोहरे का अलर्ट


दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.9 डिग्री अधिक है। इस दौरान आर्द्रता 100 प्रतिशत से 62 प्रतिशत के बीच रही। आईएमडी ने दिल्ली में रविवार को मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 24 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।