LIVE
आज का मौसम, 2 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: दिल्ली से लेकर पटना तक ठंड का प्रकोप, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें अपने शहर का हाल
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में अच्छी ठंड पड़ने लगी है। खासकर बिहार में कोहरे का प्रकोप ज्यादा है। कोहरे की वहज से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। बिहार में तापमान में गिरावट जारी है। खासकर उत्तर बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, यूपी में भी ठंड का असर दिख रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर समेत अन्य शहरों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी असर दिख रहा है, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है। खासकर सुबह के वक्त सड़क पर कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है। जानें अपने शहर का मौसम...
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में अच्छी ठंड पड़ने लगी है। खासकर बिहार में कोहरे का प्रकोप ज्यादा है। कोहरे की वहज से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। बिहार में तापमान में गिरावट जारी है। खासकर उत्तर बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, यूपी में भी ठंड का असर दिख रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर समेत अन्य शहरों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी असर दिख रहा है, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है। खासकर सुबह के वक्त सड़क पर कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है। जानें अपने शहर का मौसम...
DEC 02, 2024 18:26 IST
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम ?
राजस्थान में कुछ दिनों से मौसम में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में सर्द हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
DEC 02, 2024 17:29 IST
झारखंड में इस दिन से बढ़ेगी ठंड
झारखंड के कई जिलों में फेंगल तूफान का असर साफ नजर आ रहा है। इसके असर से रांची में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बुधवार से सर्दी बढ़ने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में शनिवार से ही चक्रवाद फेंगल की वजह से कोहरा और बादल छाए हुए हैं।
DEC 02, 2024 16:33 IST
बिहार में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
बिहार में मौसम बदलने लगा है। हालांकि, यहां सुबह और शाम के समय हल्की ठंड पड़ रही है। लेकिन, दिन के समय धूप खिलने से तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं हो रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोम के एक्टिव होने से बिहार में मंगलवार से पछुवा हवा के चलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। साथ ही कई जिलों में कोहरा छाए रहने के आसार भी हैं।
DEC 02, 2024 15:32 IST
झारखंड में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री कम
झारखंड में बुधवार से सर्दी बढ़ने के आसार हैं और मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया है। राज्य में चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव के कारण शनिवार से कोहरा और बादल छाए हुए हैं।चक्रवात ‘फेंगल’ शनिवार को पुदुचेरी के पास पहुंचा, जिससे मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘बादलों और कोहरे के कारण मंगलवार तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद दो दिनों में इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।’’
DEC 02, 2024 13:45 IST
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मुंबई में आज मौसम का मिलाजुला मिजाज दिखेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम में मौसम बदलने की संभावना है।
DEC 02, 2024 11:01 IST
कोलकाता में आसमान में छाए रहेंगे बादल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश के आसार काफी कम है। मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
DEC 02, 2024 09:04 IST
पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
पंजाब और हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में सुबह कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है। आज अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों यानी 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन कोई बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।
DEC 02, 2024 07:19 IST
बिहार में कहां-कितना रहा तापमान?
रविवार को बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई। शेखपुरा में यह गिरावट सबसे अधिक 2.9 डिग्री रही। इसके अलावा, मधेपुरा में 2.3 डिग्री, मोतिहारी में 1.3 डिग्री, बक्सर में 1.6 डिग्री, भोजपुर में 2.1 डिग्री, औरंगाबाद में 1.7 डिग्री, गया में 1.5 डिग्री और वैशाली में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
DEC 02, 2024 06:21 IST
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसंबर, 2024 को मुजफ्फरपुर में मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दो दिसंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे धूप निकलने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। इससे ठंड का असर अधिक महसूस होगा।
DEC 02, 2024 06:19 IST
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए कोहरे और स्मॉग की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में क्षेत्र में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहने की संभावना है। साथ ही, स्मॉग की स्थिति भी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से 5 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान और गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
DEC 02, 2024 06:16 IST
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर में ताजा बर्फबारी हुई थी। इसके बाद उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई जगहों पर शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। साथ ही सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाए रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। IMD के अनुसार उत्तराखंड के कई जगहों पर घना कोहरा और शीतलहर चलने की उम्मीद है।
DEC 02, 2024 06:14 IST
यूपी-बिहार में शीतलहर को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि कल बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही, शीतलहर चलने की भी उम्मीद है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। IMD ने 5 दिसंबर (सुबह के समय) तक देर रात और तड़के उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की स्थिति की भविष्यवाणी की है।
DEC 02, 2024 06:13 IST
दिसंबर में इन जगहों पर बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिसंबर महीने के लिए कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
2, 3 और 4 दिसंबर: दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।
2 दिसंबर: आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम में भी भारी बारिश हो सकती है।
3 और 4 दिसंबर: लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है।
2, 3 और 4 दिसंबर: दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।
2 दिसंबर: आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम में भी भारी बारिश हो सकती है।
3 और 4 दिसंबर: लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है।
