भीषण गर्मी के बीच राहत की फुहारें; दिल्ली समेत नोएडा और गाजियाबाद में होगी बारिश, सुहावना होगा मौसम
इस दौरान कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, विदर्भ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम खराब होने की संभावना है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
तमिलनाडु के कृष्णागिरी शहर के कुछ हिस्सों में हुई भारी बारिश
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश
आईएमडी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 22 मई तक आंधी और भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक बना पूर्व-पश्चिम ‘ट्रफ’ (कम दबाव का क्षेत्र), हवा का अनुकूल पैटर्न और बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवेश इस बढ़ी हुई बारिश का कारण होगा। मौसम विभाग ने कहा कि 22 मई तक विभिन्न दिनों में उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कूचबिहार, मालदा और उत्तर दिनाजपुर जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, नदिया और पश्चिम वर्धमान समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है।दिल्ली में आज पालम में रहा सबसे अधिक पारा
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।नोएडा में आगामी 6 दिनों तक सुहावना रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में आज मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आगामी 24 मई तक यहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां मौसम सुहावना बना रहेगा।24 मई तक गुरुग्राम का मौसम रहेगा सुहावना
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी मौसम की चाल बदल गई है। यहां 19 मई से 24 मई तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होन की संभावना जताई गई है। बारिश और हवाओं से शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा।दिल्ली में 6 दिन बारिश का अलर्ट
दिल्ली में आज मौसम विभाग ने आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 19 मई से 24 मई तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यहां 24 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हुआ।
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2025
वीडियो साई लेआउट क्षेत्र से है। pic.twitter.com/pKkwyKrhgG
राजस्थान के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 21 से 78 प्रतिशत के मध्य दर्ज
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बरसात की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हफ्ते भर भारी बरसात होने की संभावना है।कर्नाटक के सिल्क बोर्ड मेट्रो स्टेशन पर जलभराव
नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।कर्नाटक में भारी बारिश के बाद शहर में जलभराव
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बरसात और तूफान का कहर
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान ने तबाही मचाई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। कांगड़ा के नगरोटा बगवां में तेज आंधी और बारिश के कारण सदूं खोवा में एक ट्रक पर पेड़ गिरने की घटना सामने आई है, जिसमें ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति फंस गए।पटना के मौसम का पूर्वानुमान
पहाड़ी राज्यों का मौसम
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में आज से हल्की बारिश शुरू हो सकती है।मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जगहों पर लू और गर्मी का प्रभाव रहेगा।बिहार में इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट
पंजाब और हरियाणा का मौसम
पंजाब और हरियाणा में आज मौसम में बदलाव की संभावना है। हल्की बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।शहरों का तापमान
- मुंबई: 28°C (न्यूनतम), 32°C (अधिकतम)- दिल्ली: 29°C (न्यूनतम), 41°C (अधिकतम)
- लखनऊ: 28°C (न्यूनतम), 39°C (अधिकतम)
- भोपाल: 28°C (न्यूनतम), 38°C (अधिकतम)
- जयपुर: 32°C (न्यूनतम), 41°C (अधिकतम)
- देहरादून: 23°C (न्यूनतम), 33°C (अधिकतम)
- पटना: 26°C (न्यूनतम), 34°C (अधिकतम)
- शिमला: 16°C (न्यूनतम), 28°C (अधिकतम)
- कश्मीर: 9°C (न्यूनतम), 21°C (अधिकतम)
राजस्थान में भीषण गर्मी
पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी गई। आगामी 20 मई तक, कई जिलों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, कुछ स्थानों पर लू चल सकती है, जबकि अन्य अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।बिहार में गर्मी से राहत
बिहार में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकतर इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ बरसात की आशंका है।यूपी का मौसम
यूपी के 19 जिलों में अगले 2 से 3 दिन मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पूर्वी और तराई के 14 जिलों में गरज चमक और आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।दिल्ली में आज का मौसम
IMD के अनुसार, आज दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी (40-50 किमी/घंटा) के साथ तापमान में मामूली राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। येलो अलर्ट जारी किया गया है।छत्तीसगढ़ के सुकमा में विस्फोट, CRPF के चार जवान शहीद
'आप सनातन समाज के गौरव, अब कभी कोई बयान नहीं दूंगा', प्रेमानंद महाराज से दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी
ओडिशा के जगतसिंहपुर में पटाखों के धमाके से दहला घर, एक की मौत और पांच घायल
आनंदपुर साहिब दुष्कर्म मामले में SIT गठित, SGPC के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ FIR दर्ज
जंतर-मंतर पर 3 महिला पत्रकारों के 'यौन उत्पीड़न' का आरोप, NHRC ने लिया स्वत: संज्ञान, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
© 2026 Times Horizon Private Limited
