LIVE

आज का मौसम, 19 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: घने कोहरे में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Pooja KumariUpdated Jan 19, 2025, 19:12 IST

आज का मौसम, 19 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: घने कोहरे में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 19 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: घने कोहरे में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर की मार झेल रहा है। कई राज्यों में जल्द ही बारिश की फिर आहट होने वाली है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के भी आसार बन रहे हैं। जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है। भीषण ठंड के चलते मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति भी देखने को मिल रही है। आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। यूपी में भी अगले दो दिन पश्चिमी विभोक्ष के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में भी आने वाले दिनों में बादल छाने और हल्की बारिश के अनुमान हैं। आज कश्मीर में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना जताई जा रही है। देश के अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 19, 2025 18:01 IST

पंजाब और हरियाणा में ठंड बरकरार

पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 19, 2025 16:17 IST

बेंगलुरु में बेमौसम बारिश

बेंगलुरु में सुबह-सुबह हुई बारिश ने लोगों को चौंका दिया हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने न केवल राज्य की राजधानी में बल्कि दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों और मलनाड क्षेत्रों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कर्नाटक प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की।
JAN 19, 2025 14:30 IST

दिल्ली में कोहरे का कहर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कल यानी सोमवार को भी कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण दृश्यता पर असर हो रहा है। लोगों को कुछ दूर का रास्ता भी नहीं दिख रहा है। इस कारण यातायात प्रभावित है।
JAN 19, 2025 13:41 IST

गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में कोहरे का अलर्ट



उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले में मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में सर्द हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में कमी आने से ठंड का स्तर और बढ़ेगा।
JAN 19, 2025 12:36 IST

राजस्थान के 15 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

राजस्थान के हनुमानगढ़, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, टोंक, श्री गंगानगर, चूरू, सीकर, सवाई माधोपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां और झालावाड़ में मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
JAN 19, 2025 11:11 IST

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सोमवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह से समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
JAN 19, 2025 09:24 IST

महाकुंभ मेला क्षेत्र में छाया घना कोहरा

JAN 19, 2025 08:23 IST

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिखी दिल्ली

JAN 19, 2025 07:43 IST

हरियाणा के करनाल में कोहरे के कारण दृश्यता कम

JAN 19, 2025 06:40 IST

दिल्ली में आज भी छाएगा घना कोहरा


दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के कुछ बाहरी इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 47 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
JAN 19, 2025 05:57 IST

दिल्ली में ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों का सहारा लेते बेघर लोग

JAN 19, 2025 05:57 IST

बिहार में भी जल्द बिगड़ेगा मौसम


बिहार में भी जोरदार ठंड पड़ रही है, साथ ही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा रखी है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले कुछ दिनों में राज्य में देखने को मिल सकता है। जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।
JAN 19, 2025 05:56 IST

राजस्थान में 21 और 22 जनवरी को होगी बारिश


राजस्थान में सर्द हवाओं के बीच कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इस दौरान कई जगह घने से अति घना कोहरा दर्ज किया गया। सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट के कारण अनेक जगह शीत व अति शीत दिवस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
JAN 19, 2025 05:56 IST

कश्मीर में आज हल्की बर्फबारी होने का अनुमान


कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। पहलगाम में पारा सात डिग्री से अधिक बढ़कर शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्का हिमपात होने का अनुमान है जबकि सोमवार और मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है। कश्मीर में 22 जनवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्का हिमपात और 23 जनवरी को जम्मू कश्मीर में कई स्थानों पर हल्का से मध्यम हिमपात की संभावना है।