LIVE

नए पश्चिमी विक्षोभ से आज कई राज्यों में बदलेगा मौसम, दिल्ली-राजस्थान में होगी बारिश, हिमाचल में बर्फबारी के आसार

Pooja KumariUpdated Feb 19, 2025, 14:52 IST

नए पश्चिमी विक्षोभ से आज कई राज्यों में बदलेगा मौसम, दिल्ली-राजस्थान में होगी बारिश, हिमाचल में बर्फबारी के आसार
नए पश्चिमी विक्षोभ से आज कई राज्यों में बदलेगा मौसम, दिल्ली-राजस्थान में होगी बारिश, हिमाचल में बर्फबारी के आसार

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मुंबई में बारिश की संभावना जताई गई है। इन दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन राज्यों में मौसम बदलने वाला है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने पूर्वानुमान जताया गया है। राजस्थान में भी कई जगहों पर बादल छाने और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मुंबई में चढ़ते पारे से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार रहने वाला है:

FEB 19, 2025 14:52 IST

प्रयागराज में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

FEB 19, 2025 12:31 IST

देश के मैदानी इलाकों में आज सुबह कितना रहा तापमान

FEB 19, 2025 10:50 IST

दिल्ली में 10.4 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम पारा

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज राजधानी का न्यूनतम पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 0.6 डिग्री कम था। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के पार दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने आज दिन में बारिश के साथ आंधी का अनुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।
FEB 19, 2025 09:28 IST

ओडिशा के बालासोर और पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों के मिदनापुर व आसपास के इलाकों में होगी बारिश

FEB 19, 2025 08:18 IST

मुंबई में पारा चढ़ने से बढ़ रही गर्मी

मुंबई में पारा चढ़ने से लोग गर्मी से परेशान है। हालांकि 19 फरवरी से मुंबई के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। फिलहाल शहर में दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं रात के पारे में गिरावट से दिन और रात के तापमान में 15 से 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। मुंबई के लिए इस साल जनवरी अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज हुआ है। इसके बावजूद शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं गया। लेकिन अब फरवरी में गर्मी और बढ़ रही है। पिछले हफ्ते मुंबई में दो दिन लगातार अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।
FEB 19, 2025 07:22 IST

दिल्ली में आज बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में बुधवार को आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है। आज राजधानी में 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
FEB 19, 2025 06:02 IST

जम्मू-कश्मीर में भी बदलेगा मौसम


इस साल जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के मौसम में बूंदाबांदी और हल्की बारिश के अलावा कोई मौसमी गतिविधियां नहीं हुई। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के कारण अब अधिकतम तापमान में भी सामान्य से अधिक इजाफा हो चुका है। हालांकि, अगले 36 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के असर मौसम में बदलाव होने वाला है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिसके बाद 21 फरवरी से मौसम की स्थिति में सुधार होने का अनुमान है।
FEB 19, 2025 06:02 IST

हिमाचल प्रदेश का मिजाज-ए-मौसम


हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी के साथ बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा। प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी होने से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार गुरुवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश के मौसम में भी देखने को मिलेगा। जिससे प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है। जिससे शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी।
FEB 19, 2025 06:02 IST

राजस्थान में भी आज बरसेंगे बदरा


राजस्थान में मंगलवार को जयपुर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान भी जताया गया है। 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर तथा जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
FEB 19, 2025 06:02 IST

एनसीआर क्षेत्र में आज होगी बारिश


मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर के क्षेत्र में 19 और 20 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज बारिश और तूफान की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है।
FEB 19, 2025 06:02 IST

दिल्ली में 13 डिग्री पार पहुंचा न्यूनतम पारा


दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान (13.3 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार इससे पहले चार फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को नगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है।