LIVE
आज का मौसम, 19 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: दिल्ली एनसीआर में कोहरे ने घटाई विजिबिलिटी, बिहार में ठंड से थोड़ी राहत; जानें अपने शहर का हाल
आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: देश के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा भी छाया रहा जिससे ठंड और भी बढ़ गई है। दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। इन राज्यों के कई जिलों में कोहरा छाया रहने और शीतलहर चलने की आशंका है।
आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: देश के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा भी छाया रहा जिससे ठंड और भी बढ़ गई है। दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। इन राज्यों के कई जिलों में कोहरा छाया रहने और शीतलहर चलने की आशंका है।
DEC 19, 2024 17:32 IST
कैसा रहा बेंगलुरु का मौसम?
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक बेंगलुरु में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 19, 2024 16:17 IST
दिल्ली में AQI 500 के करीब पहुंचा
राजधानी दिल्ली के अधिकांश और अधिकतर इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर 500 के बीच में बना हुआ है। अलीपुर में 450, आनंद विहार में 478, अशोक विहार में 472, बवाना में 454, बुराड़ी क्रॉसिंग में 473, मथुरा रोड में 467, आईटीओ में 475, जहांगीरपुरी में 478, जवाहरलाल नेहरू स्टेशन में 447, मुंडका में 458, नजफगढ़ में 404, नरेला में 441, आरके पुरम में 457, रोहिणी में 470, सिरी फोर्ट में 466, सोनिया विहार में 463, श्री अरविंदो मार्ग में 419, विवेक विहार में 475, वजीरपुर में 482 को बना हुआ है।
DEC 19, 2024 13:42 IST
कोलकाता में आसमान में दिखेंगे बादल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज मौसम का मिलाजुला असर रहेगा। सुबह में हल्का कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही दिन में आसमान में हल्के बादल दिखेंगे। हालांकि, बारिश की संभावना काफी कम है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज होने की उम्मीद है।
DEC 19, 2024 11:58 IST
आज पुणे में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
महाराष्ट्र के पुणे में आज मौसम का रुख मिलाजुला रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज सुबह कोहरा छाया रहा। आईएमडी ने बताया कि आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
DEC 19, 2024 10:28 IST
DEC 19, 2024 09:01 IST
Bihar Aaj ka Mausam (बिहार आज के मौसम का अपडेट) 19 December 2024: बिहार में कैसा है मौसम का मिजाज?
बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां पहले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा था, वहीं अब रातें गर्म और दिन ठंडे हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं, दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है।
DEC 19, 2024 08:08 IST
Delhi Aaj ka Mausam (दिल्ली आज के मौसम का अपडेट) 19 December 2024: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शीतलहर ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह से ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है और शाम तक स्मॉग के साथ धुंध छा जाने की संभावना है। कल के लिए भी कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
DEC 19, 2024 06:58 IST
DEC 19, 2024 08:08 IST
DEC 19, 2024 08:12 IST
Maharashtra Aaj ka Mausam, महाराष्ट्र में आज के मौसम का अपडेट: महाराष्ट्र के पुणे में आठ डिग्री के नीचे तापमान
महाराष्ट्र के कई हिस्से इस समय कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है और कई स्थानों पर तो पारा एक अंक तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पुणे के बारामती में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, पुणे और नासिक जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
DEC 19, 2024 08:12 IST
Rajasthan Aaj ka Mausam, राजस्थान में आज के मौसम का अपडेट: राजस्थान में शीतलहर का कहर
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन कई जगहों पर शीतलहर से अति शीतलहर की स्थिति देखी गई। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रहा।
DEC 19, 2024 08:12 IST
Himachal Aaj ka Mausam, हिमाचल में आज के मौसम का अपडेट: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के चार जिलों के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
DEC 19, 2024 08:26 IST
जम्मू-कश्मीर आज के मौसम का अपडेट: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि, 21 और 22 दिसंबर की मध्यरात्रि को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
DEC 19, 2024 08:09 IST
Delhi Aaj ka Mausam, दिल्ली में आज के मौसम का अपडेट: दिल्ली एनसीआर में गिरेगा तापमान
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान दिल्ली में कोहरा छाया रहने की संभावना है।
