LIVE

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी-बिहार में बरसेंगे मेघ; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Varsha KushwahaUpdated Apr 19, 2025, 15:08 IST

आज का मौसम 19 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी है। शुक्रवार को अचानक दिल्ली-एनसीआर समेत कई अन्य स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। बदलते मौसम को देखते हुए आईएमडी ने यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान व कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताएं कहां-कहां बरसेंगे मेघ और कहां तेज हवाओं का अलर्ट जारी।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी-बिहार में बरसेंगे मेघ; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी-बिहार में बरसेंगे मेघ; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज का मौसम 19 April 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बारिश की दस्तक हुई है। बारिश के साथ आंधी का अलर्ट भी जारी किया गया है। धूल भरी आंधी, बारिश के साथ कई स्थानों पर वज्रपात होने का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी है। चमोली में भारी बारिश और आंधी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।

APR 19, 2025 14:03 IST

बिहार के 4 जिलों में कल येलो अलर्ट

बिहार के सुपौल, किशनगंज, अररिया और पूर्णियां में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।
APR 19, 2025 12:25 IST

जैसलमेर और बाड़मेर में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में स्थित जैसलमेर और बाड़मेर जिले में मौसम विभाग ने गर्म दिन के साथ हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि अन्य कई जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
APR 19, 2025 10:33 IST

हिमाचल प्रदेश में जारी आंधी-तूफान का अलर्ट



मौसम की बदली इस चाल का असर पहाड़ी इलाकों पर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बारिश और तेज आंधी के दौरान लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
APR 19, 2025 09:49 IST

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, हमीरपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, चंदौली, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, इटावा, औरैया और ललितपुर में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
APR 19, 2025 07:37 IST

नोएडा-गाजियाबाद में होगी बारिश



शुक्रवार देर शाम में गाजियाबाद और नोएडा के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने के बाद आज यानी शनिवार को भी इन दोनों जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
APR 19, 2025 07:37 IST

बिहार में जारी ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग ने आज बिहार की राजधानी पटना समेत 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।


APR 19, 2025 07:37 IST

उत्तर प्रदेश में चलेगी धूलभरी आंधी



मौसम विभाग ने आज यूपी के कई अधिकांश जिलों में धूल भरी आंधी, तूफान और वज्रपात के साथ बारिश होने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, संत कबीर नगर और महराजगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


APR 19, 2025 07:36 IST

उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट



उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम विभाग ने 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसके साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में भी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।


APR 19, 2025 07:36 IST

दिल्ली में आंधी-तूफान का अलर्ट



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली में तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।