LIVE

आज का मौसम, 18 May 2025 IMD Weather Forecast: कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसम का बदलता मिजाज, IMD ने जारी किया वेदर अपडेट

आज का मौसम 18 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) : मौसम विभाग के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आज बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी वर्षा जारी रहेगी। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 19 मई से हल्की बारिश शुरू हो सकती है। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
आज का मौसम, 18 May 2025 IMD Weather Forecast: कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसम का बदलता मिजाज, IMD ने जारी किया वेदर अपडेट
आज का मौसम 18 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। समुद्री सर्कुलेशन और प्री मानसून की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 और 20 मई को उत्तर भारत में मौसम बदल सकता है। दिल्ली , उत्तर प्रदेश और पंजाब, हरियाणा में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है।

उधर, महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी और पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 19 मई से हल्की बारिश शुरू हो सकती है। अगर, पूर्वानुमान सही साबित होता है तो अगले कुछ दिन मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से मामूली राहत मिलेगी।
May 18, 2025 | 08:12 PM IST

मुंगेर के लिए आई चेतावनी

May 18, 2025 | 05:47 PM IST

यूपी के कुछ इलाकों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग की ताजा सूचना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उत्तराखंड और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों और कुछ पूर्वांचल के जिलों के लिए आंधी-तूफान और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये चेतावनी अगले दो दिनों के लिए है। लोगों को 20 मई तक लगातार मौसम को लेकर अपडेट रहने की सलाह दी गई है।
May 18, 2025 | 04:46 PM IST

इन इलाकों में आज आंधी-तूफान

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।
May 18, 2025 | 02:46 PM IST

नोएडा में 19 मई को आसमान रहेगा साफ

जहां एक तरफ यूपी के गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं नोएडा में कल मौसम साफ बना रहेगा। यहां न ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है न ही तेज हवाओं का कोई अलर्ट है।
May 18, 2025 | 02:45 PM IST

गाजियाबाद में सोमवार को होगी बारिश

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कल यानी सोमवार, 19 मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां दोपहर या शाम तक कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
May 18, 2025 | 02:44 PM IST

दिल्ली में 23 मई तक बरसेंगे बादल

मौसम विभाग द्वारा जारी नए अपडेट के अनुसार, दिल्ली में 19 मई से 23 मई तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं और कहीं-कहीं धुल भरी आंधी भी चल सकती है।
May 18, 2025 | 01:14 PM IST

गुरुग्राम में कल बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल यानी 19 मई को गुरुग्राम में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में 19 मई से 23 मई तक बारिश हो सकती है।
May 18, 2025 | 11:59 AM IST

दिल्ली में कब होगी बारिश

दिल्ली में 19 से 23 मई के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण कई क्षेत्रों में आंधी और गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
May 18, 2025 | 11:04 AM IST

IMD ने जारी की राजस्थान की वेदर अपडेट

May 18, 2025 | 10:35 AM IST

झारखंड में तूफान की संभावना

रविवार, 18 मई को झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों समेत करीब 20 जिलों में तेज आंधी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति वाली हवाओं के साथ तूफान आने की संभावना जताई गई है। इन हालातों को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
May 18, 2025 | 10:08 AM IST

नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
May 18, 2025 | 09:45 AM IST

बिहार की इन जगहों पर अलर्ट जारी

May 18, 2025 | 09:05 AM IST

उत्तराखंड में बारिश

उत्तराखंड में आज मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश या ओलावृष्टि संभव है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
May 18, 2025 | 08:33 AM IST

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।


May 18, 2025 | 08:06 AM IST

आपके शहर का तापमान

- दिल्ली: न्यूनतम तापमान 27°C, अधिकतम तापमान 41°C
- नोएडा: न्यूनतम तापमान 28°C, अधिकतम तापमान 42°C
- पटना: न्यूनतम तापमान 25°C, अधिकतम तापमान 37°C
- लखनऊ: न्यूनतम तापमान 28°C, अधिकतम तापमान 39°C
- जयपुर: न्यूनतम तापमान 28°C, अधिकतम तापमान 37°C
- भोपाल: न्यूनतम तापमान 26°C, अधिकतम तापमान 39°C
- मुंबई: न्यूनतम तापमान 26°C, अधिकतम तापमान 33°C
- गाजियाबाद: न्यूनतम तापमान 28°C, अधिकतम तापमान 41°C
- जम्मू: न्यूनतम तापमान 25°C, अधिकतम तापमान 41°C
- प्रयागराज: न्यूनतम तापमान 28°C, अधिकतम तापमान 44°C
- कोलकाता: न्यूनतम तापमान 27°C, अधिकतम तापमान 36°C
- अहमदाबाद: न्यूनतम तापमान 29°C, अधिकतम तापमान 40°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम तापमान 22°C, अधिकतम तापमान 33°C
- कानपुर: न्यूनतम तापमान 28°C, अधिकतम तापमान 45°C
- वाराणसी: न्यूनतम तापमान 28°C, अधिकतम तापमान 43°C
May 18, 2025 | 07:42 AM IST

ओडिशा में अलर्ट

ओडिशा में आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों में खराब मौसम की संभावना व्यक्त की है। पूर्वानुमान के अनुसार, कल भी बारिश के साथ आंधी जारी रह सकती है।
May 18, 2025 | 07:42 AM IST

मुंबई में बारिश

रविवार को मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई। बारिश से पहले आसमान में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई थी। लेकिन बारिश के बाद मौसम खुशनुमा और सुहावना हो सकता है।
May 18, 2025 | 07:42 AM IST

बिहार में हल्की बारिश का अलर्ट

बिहार में आज का मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पटना, गया और भागलपुर में तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी दी है।
May 18, 2025 | 07:42 AM IST

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि, कुछ इलाकों में बादलों की हल्की आवाजाही देखी जा रही है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
May 18, 2025 | 07:41 AM IST

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में मौसम बादलों से ढका हुआ है, और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है। अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।