LIVE

उत्तर भारत में गलन भरी ठंड-घने कोहरे और शीतलहर का कहर, अब बारिश बढ़ाएगी मुसीबत

Pooja KumariUpdated Jan 18, 2025, 17:36 IST

  उत्तर भारत में गलन भरी ठंड-घने कोहरे और शीतलहर का कहर, अब बारिश बढ़ाएगी मुसीबत
उत्तर भारत में गलन भरी ठंड-घने कोहरे और शीतलहर का कहर, अब बारिश बढ़ाएगी मुसीबत

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। यूपी में आगामी दो से तीन दिनों में पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी भी आ सकती है। अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 18, 2025 17:14 IST

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में सर्द हवाओं के बीच कड़ाके की सर्दी का असर जारी है। सिरोही में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इस दौरान कई जगह घने से अति घना कोहरा दर्ज किया गया। सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट के कारण अनेक जगह शीत व अति शीत दिवस रहा।

JAN 18, 2025 13:40 IST

कोलकाता में आज का मौसम

बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को मौसम ठंडा रहा। सुबह के वक्त कोहरा का असर दिखा। दिन में मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
JAN 18, 2025 12:04 IST

ट्रेनों पर कोहरे का असर

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ बाहरी इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 47 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 2.6 डिग्री अधिक है।
JAN 18, 2025 11:10 IST

मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में बिगड़ेगा मौसम

मध्‍य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। साथ ही कोहरे और सर्द हवाओं के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई जिलों में पिछले कई दिनों से धूप न निकलने से दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार एमपी के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
JAN 18, 2025 09:39 IST

कानपुर में भी छाया घना कोहरा, दृश्यता हुई कम

JAN 18, 2025 08:40 IST

आगरा में छाया घना कोहरा, नहीं दिख रहा ताज

JAN 18, 2025 08:39 IST

कोहरे की चादर में लिपटा उज्जैन

JAN 18, 2025 07:35 IST

बिहार में आज छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के भी आसार

बिहार में शीतलहर और कोहरे का अटैक जारी है। इस बीच पछुआ हवाएं भी चल रही हैं, जो गलन का एहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं। जिससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखेने को मिल सकती है।
JAN 18, 2025 07:32 IST

दिल्ली में कोहरे के चलते कुछ फ्लाइट्स लेट

JAN 18, 2025 07:31 IST

राजस्थान में ठंड के प्रकोप के बीच बारिश और ओले का अलर्ट

राजस्थान में बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों में कुछ स्थानों पर शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और ठंड का प्रकोप रहा। राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। मैदानी इलाकों में सिरोही में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लगभग सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
JAN 18, 2025 06:01 IST

बर्फबारी से कश्मीर के तापमान में गिरावट


कश्मीर में बर्फबारी के बाद अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मुख्यतः शुष्क मौसम रह सकता है। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही घाटी के कुछ मैदानी हिस्सों में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिससे शीतलहर में इजाफा हुआ है। साथ ही तापमान गिरने से ठंड भी ज्यादा महसूस हो रही है।
JAN 18, 2025 06:01 IST

हिमाचल में हुई बारिश और बर्फबारी


हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को शीत लहर की स्थिति बनी रही। आईएमडी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के से मध्यम बर्फबारी हुई। साथ ही कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा एक से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
JAN 18, 2025 06:01 IST

दिल्ली में ठंड से बचने के लिए नाइट शैल्टर का सहारा लेते लोग

JAN 18, 2025 06:00 IST

दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम


दिल्ली में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 जनवरी को एक बार फिर दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है।