LIVE

आज का मौसम, 18 April 2025 IMD Weather Forecast LIVE: तपती गर्मी के बीच राहत भरी फुहार, आज इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के भी आसार

Pooja KumariUpdated Apr 18, 2025, 15:15 IST

आज का मौसम 18 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: देश के बहुत से राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। उत्तर भारत से दक्षिण और पूर्वोत्तर के भागों में भी लू की स्थिति दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने इस बार दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। हालांकि 18 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

आज का मौसम, 18 April 2025 IMD Weather Forecast LIVE: तपती गर्मी के बीच राहत भरी फुहार, आज इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के भी आसार
आज का मौसम, 18 April 2025 IMD Weather Forecast LIVE: तपती गर्मी के बीच राहत भरी फुहार, आज इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के भी आसार

आज का मौसम 18 April 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: देश के कई हिस्सों में आज फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से यूपी, बिहार, पंजाब और झारखंड के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली चमकने और बादल गरजने की भी संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हा इस प्रकार है:

APR 18, 2025 15:15 IST

दिल्ली में आज सुबह 25.6 डिग्री रहा पारा

दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई।
APR 18, 2025 13:06 IST

भीषण गर्मी और लू की चपेट में चुरू

APR 18, 2025 11:22 IST

भुवनेश्वर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी

APR 18, 2025 10:47 IST

भुवनेश्वर में तेज हवाओं संग हुई भारी बारिश

APR 18, 2025 10:09 IST

बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
APR 18, 2025 08:10 IST

राजस्थान में आज चलेगी धूल भरी आंधी


मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 18-19 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 20 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश में आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। जिसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
APR 18, 2025 08:10 IST

भीषण गर्मी की मार झेल रहा राजस्थान


लगभग पूरा राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है जहां गुरुवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर के अलावा दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45 डिग्री, जैसलमेर व फलोदी में 44.8 डिग्री, चूरू, चित्तौड़गढ़ और पिलानी में 44.1 डिग्री, लूणकरणसर में 43.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में माउंट आबू व पाली को छोड़कर लगभग सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहा।
APR 18, 2025 08:10 IST

पंजाब और हरियाणा में हुई बारिश


मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में गुरुवार तड़के भारी बारिश हुई। साथ ही तेज हवाओं का प्रवाह भी जारी रहा है। इस दौरान पंजाब के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, चंडीगढ़ में 8.3 मिमी बारिश हुई, जिसेक बाद सुबह आसमान साफ ​​हो गया और धूप भी निकल आई है। वहीं अमृतसर में 4.5 मिमी, पठानकोट में 3.2 मिमी, गुरदासपुर में 18.8 मिमी और रूपनगर में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने बताया कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला में भी हल्की बारिश हुई।
APR 18, 2025 08:10 IST

यूपी में झांसी रहा सबसे गर्म


उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम काफी गर्म रहा। बुंदेलखंड में झांसी सबसे गर्म स्थान रहा जहां दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बुलंदशहर में 42 डिग्री और आगरा में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में यह 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवा संग आंधी भी चल सकती है।
APR 18, 2025 08:10 IST

हिमाचल में भारी बारिश का प्रभाव


हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे कई पेड़ उखड़ गए, अस्थायी घरों की छतें उड़ गईं और कई इलाकों में बिजली बाधित हो गई। शिमला में कुछ वाहन पेड़ों के गिरने से उनके नीचे दब गए। यहां बिजली गुरुवार सुबह बहाल हो सकी।