देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं बारिश तो कहीं घने कोहरे का अलर्ट
लद्दाख के ज़ोजिला पास में ताजा बर्फबारी हुई है। ज़ोजिला पास बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है।
#WATCH द्रास, कारगिल: लद्दाख के ज़ोजिला पास में ताजा बर्फबारी हुई। pic.twitter.com/L7jPGEs2na
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2024
तमिलनाडु में भारी बारिश का येलो अलर्ट
तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगई, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और कुड्डालोर शामिल हैं। इसके अलावा शेष जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में कोहरे से भरी सुबह के बाद दिन में अच्छी धूप खिली हुई है। लेकिन शाम होते ही तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ने लगेगी। रात होते-होते कई इलाकों में ठिठुरन महसूस की जाएगी। इस बीच मौसम विभाग ने जल्द ही दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने वाली है।अहमदाबाद में कैसा रहा मौसम?
अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने बताया कि आज अहमदाबाद में आसमान साफ रहेगा।कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज आसमान साफ रहने के आसार है। रविवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन के दौरान हल्की हवा चलने की संभावना जताई गई है।दिल्ली: यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता दिखा
बेंगलुरु में हल्की बारिश की संभावना
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि आज बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही हल्की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मुंबई का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।बिहार में लुढ़का पारा
बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बिहार में तापमान डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसके साथ ही कई जिलों में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बिहार के बांका में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।यूपी में तापमान लुढ़कने से बढ़ रही ठंड
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ रही है। साथ ही अब शीतलहर भी प्रदेश में रोजाना दस्तक दे रही है। आज यूपी में अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट है।पंजाब-राजस्थान में भी छाएगा घना कोहरा
आज पंजाब के कुछ स्थानों पर सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में भी रविवार को सुबह के समय कुछ जगहों पर घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। 17 नवंबर को भी पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जगहों पर रही जीरो विजिबिलिटी
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखने को मिला। इस दौरान कुछ इलाकों में विजिबिलिटी जीरो भी दर्ज की गई। शनिवार को हरियाणा के अंबाला और करनाल में जीरो विजिबिलिटी रही। वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में जीरो विजिबिलिटी दर्ज हुई। साथ ही राजस्थान के गंगानगर में भी जीरो विजिबिलिटी रही।
आज इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार शनिवार को तमिलनाडु, कराईकल और पुद्दुचेरी में कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। इस दौरान केरल और माहे में भी भारी बारिश हुई।
नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भी छा रहा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार 17 से 19 नवंबर के दौरान सिक्किम और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट है। इस अवधि में असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भी सुबह कोहरा छाने की संभावना है।
दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में छाएगा घना कोहरा
IMD के अनुसार दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आज सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। इसको लेक मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18 नवंबर की सुबह भी इन राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
बलरामपुर में 'शिक्षा की उड़ान' कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, रामायण से लेकर झांसी की रानी के योगदान को किया याद
राम मंदिर में मिलता है सबसे शुद्ध प्रसाद! FSSAI ने दिया साफ-सफाई और शुद्धता का सर्टिफिकेट
दुमका में नाबालिग छात्रा की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या, फूटा ग्रामीणों को गुस्सा, शव रखकर किया हाईवे जाम
नवरात्रि के पहले दिन देवी पाटन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना की
Mirzapur: मां विंध्यवासिनी के दरबार में गूंजे जयकारे, नवरात्र के पहले दिन भारी भीड़, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन और कैमरों से नजर
© 2026 Times Horizon Private Limited
