LIVEआज का मौसम, 17 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: मौसम के बदलाव का सिलसिला जारी; पहाड़ी इलाकों में बादलों की मौजूदगी, बिहार के 33 जिलों में अलर्ट
आज का मौसम 17 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होगा, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। उत्तर भारत के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, और दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गर्मी और उमस बरकरार रहने की संभावना जताई गई है।

आज का मौसम, 17 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: मौसम के बदलाव का सिलसिला जारी; पहाड़ी इलाकों में बादलों की मौजूदगी, बिहार के 33 जिलों में अलर्ट
आज का मौसम 17 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: आने वाले दिनों में मौसम राहत देने वाला रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले एक हफ्ते में दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गर्मी और उमस का असर बना रहेगा।
उत्तर-पूर्वी राज्यों, जैसे असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के मौसम की बात करें तो कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। 16 मई की शाम और 17 मई को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी मौसम का यही मिजाज देखने को मिलेगा।
गाजियाबाद में आंधी-तूफान का अलर्ट
यूपी के गाजियाबाद जिले में दोपहर के समय तेज धूप खिली हुई है। गर्मी के कारण लोग बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शाम तक यहां आंधी-तूफान आने की संभावना है। विभाग ने इस संबंध में गाजियाबाद में येलो अलर्ट भी जारी किया है।
राजस्थान के 4 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के 4 जिलों में लू यानी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन चार जिलों में बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ शामिल है। यहां लू और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
दक्षिण भारत का मौसम
दक्षिणी राज्यों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा, जहां तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। अगले पांच दिनों तक इन तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है।
22 मई को दिल्ली में बारिश
22 मई को दिल्ली में फिर से बारिश होने की संभावना है। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। हवाएँ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं।
बिहार के 33 जिलों में अलर्ट
बिहार में मौसम विभाग ने 17 मई से 18 मई तक विभिन्न जिलों में गंभीर मौसम स्थितियों को लेकर चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के तहत 33 जिलों में अलग-अलग प्रकार की मौसम चेतावनी दी गई है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 तक पहुंच गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, नोएडा में 144, गाजियाबाद में 146 और गुरुग्राम में 127 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
दिल्ली में आज दोपहर का तापमान
दिल्ली में आज दोपहर के समय तापमान 43°C है और यह 45°C जैसा महसूस होगा। 16km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 10% रहेगी।
नई दिल्ली का तापमान
नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगभग 29.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिनभर औसतन तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। इसके अलावा, हवा की गति लगभग 16.9 km/h रहेगी और यह 35.6 डिग्री के कोण पर 27.8 km/h की गति से चल सकती है।
मुंबई में IMD की चेतावनी
IMD ने आज सुबह 7:10 बजे मुंबई में अबकास्ट चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के अनुसार, मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3–4 घंटों में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही, हल्की बारिश हो सकती है और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान में जारी येलो अलर्ट
लू का कहर
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू चलने की संभावना
जताई है।
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बादलों की हल्की मौजूदगी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं और बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
आपके शहर का तापमान
- दिल्ली: अधिकतम 42°C, न्यूनतम 28°C
- मुंबई: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 26°C
- बेंगलुरु: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 21°C
- चेन्नई: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 21°C
- जयपुर: अधिकतम 41°C, न्यूनतम 31°C
- लखनऊ: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 29°C
- भोपाल: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 27°C
- अहमदाबाद: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 29°C
- पटना: अधिकतम 38°C, न्यूनतम 26°C
- इंदौर: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 26°C
- जोधपुर: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 27°C
- चंडीगढ़: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 27°C
- पटियाला: अधिकतम 46°C, न्यूनतम 24°C
- प्रयागराज: अधिकतम 42°C, न्यूनतम 27°C
प्री मॉनसून का आगाज
मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मई के दौरान प्री-मॉनसून गतिविधि के संकेत मिल रहे हैं। इसमें कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत शामिल हैं, जहां प्री-मॉनसून सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस वर्ष जून से सितंबर तक चलने वाले चार महीने के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, जहां अधिकांश इलाकों में तापमान काफी बढ़ गया है। गंगानगर में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 3-4 दिनों में जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी और कठिन परिस्थितियां बनी रह सकती हैं।
बिहार में मौसम का मिजाज
बिहार में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 मई को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर तथा बांका में तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने की चेतावनी दी गई है। खराब मौसम के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का असर जारी है, जिससे दिन में तेज धूप और रात में गर्म हवाओं की वजह से राहत मिलना मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 16 से 21 मई के बीच मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 21 मई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 मई के बीच बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में बीते दो दिनों से प्री-मानसून गतिविधियां नहीं देखी गई हैं। स्काईमेट के अनुसार, अगले दो दिन तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिसमें पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर अधिक रहेगा। शुक्रवार को दोपहर में भीषण गर्म हवाओं (हीटवेव) ने लोगों को लू के थपेड़ों का अहसास कराया। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं। वहीं, कहीं-कहीं गरज और बिजली चमकने के साथ तेज़ आंधी भी आने की संभावना है। गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत होगी।