LIVE

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, यूपी में भी फॉग का अलर्ट

Varsha KushwahaUpdated Jan 17, 2025, 19:24 IST

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, यूपी में भी फॉग का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, यूपी में भी फॉग का अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में ठंड का स्तर बढ़ रहा है। एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां लोग गर्म कपड़ों की ढेरों लेयर्स में भी ठिठुरते दिखाई दे रहे हैं। भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं ताकि खुद को गर्म रख सकें। ठंड को देखते हुए घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। इस बीच उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय घना कोहरा छाए होने के कारण दृश्यता पर भी असर पड़ रहा है। इससे सड़क से लेकर हवाई यातायात भी प्रभावित है। वाहन चालकों को सतर्क रहते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है। वहीं शीतलहर से बचने के लिए लोगों को सिर ढक कर बाहर निकलने की सलाह दी गई है और स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने के लिए भी कहा जा रहा है।

JAN 17, 2025 19:24 IST

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के आदिवासी और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में लोग शीतलहर के प्रकोप की गिरफ्त में दिखाई दिये। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, बिलासपुर, सुंदरनगर और मंडी में घना कोहरा छाया रहा। स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह से पिछले 24 घंटों में कोठी में 24 सेंटीमीटर (सेमी) बर्फबारी दर्ज की गई जबकि मनाली में 14.8 सेमी, गोंडला में 11 सेमी, मूरंग में 10 सेमी, जोत में 7 सेमी, कल्पा में 6.7 सेमी, खदराला में 5 सेमी, पूह में 4.5 सेमी, सांगला में 4.2 सेमी, केलांग व छतराड़ी में चार-चार सेमी और कुफरी में 2.4 सेमी बर्फबारी हुई।
JAN 17, 2025 19:23 IST

दिल्ली में प्रदूषण कम होने पर ग्रैप-3 हटाया गया

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर केंद्र की समिति ने प्रदूषण का स्तर कम होने के बीच ग्रैप-3 के तहत प्रतिबंधों को वापस लिया
JAN 17, 2025 15:12 IST

पंजाब और हरियाणा में ठंड का सितम बरकरार

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को भी ठंड बरकरार रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब में पठानकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 17, 2025 14:48 IST

राजस्थान में कोहरे से हुई सुबह की शुरुआत

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार की सुबह प्रदेश के अनेक इलाकों में घने कोहरे के साथ हुई। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राज्य में कई जगह 'शीत दिवस' यानी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहा। आज बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई, वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।
JAN 17, 2025 13:01 IST

शिवपुरी में लोगों का ठंड से हाल बेहाल

पूरे उत्तर भारत में इस समय ठंड से लोग बेहाल हैं। मध्‍य प्रदेश में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शिवपुरी जिले में लोग सर्दी के सितम से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरे और तेज हवाओं के चलते यहां के यातायात पर भी असर पड़ रहा है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण यहां विजिबिलिटी बेहद कम रही। यहां पिछले कई दिनों से धूप नहीं निकल रही है।
JAN 17, 2025 12:08 IST

श्रीनगर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी

JAN 17, 2025 11:19 IST

दिल्ली में अगले दो दिन घने कोहरे का अलर्ट

दिल्ली में घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों को लेकर भी चेतावनी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 और 19 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को बारिश के बाद आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। दिल्ली में 21 और 22 जनवरी को भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
JAN 17, 2025 10:40 IST

राजस्थान के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, नागौर, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, अजमेर, कोटा, झालावाड़, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ और सिरोही में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
JAN 17, 2025 09:56 IST

JK: श्रीनगर में शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई

JAN 17, 2025 08:20 IST

अयोध्या में भीषण ठंड का प्रकोप

JAN 17, 2025 07:28 IST

दिल्ली की भीषण ठंड में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल जारी

JAN 17, 2025 07:28 IST

यूपी के मथुरा में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

JAN 17, 2025 05:44 IST

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल



आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन में कोल्ड डे, कोल्ड वेव और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में और कमी आएगी और ठंड का स्तर बढ़ेगा।
JAN 17, 2025 05:44 IST

गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग द्वारा आज दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण कुछ ही दूर का रास्ता देखना मुश्किल हो गया है। इससे सड़क यातायात प्रभावित है।


JAN 17, 2025 05:44 IST

राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट



मौसम विभाग ने राजस्थान के हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़ और बारां में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी है।।


JAN 17, 2025 05:43 IST

कोहरे की चादर में लिपटा यूपी



उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है। कोहरे से रेल यातायात भी प्रभावित है। इस दौरान कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।


JAN 17, 2025 05:43 IST

दिल्ली की सर्दी से बचने के लिए रैन बसेरे का सहारा ले रहे बेघर लोग