LIVE
नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, आज राजस्थान में होगी बारिश, कश्मीर में बर्फबारी के आसार
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार हिमाचली क्षेत्र को आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने वाला है। जिसके प्रभाव से इस हफ्ते कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। आज पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फभारी की संभावना है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज घना कोहरा छाया रह सकता है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
FEB 17, 2025 16:15 IST
राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम का हाल
राजस्थान में कल यानी 18 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 19 और 20 फरवरी को कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।
FEB 17, 2025 15:00 IST
हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
कल यानी 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर कई राज्यों पर देखने को मिलेगा।
FEB 17, 2025 14:10 IST
राजस्थान में भी आज मौसम शुष्क
राजस्थान में आज मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इस दौरान प्रदेश का सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान संगरिया में 8.5 दर्ज किया गया।
FEB 17, 2025 13:16 IST
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज मौसम पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा सकता है। आज यूपी में घने कोहरे या बारिश को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
FEB 17, 2025 12:05 IST
FEB 17, 2025 10:03 IST
FEB 17, 2025 09:32 IST
FEB 17, 2025 08:47 IST
दिल्ली में इस दिन बारिश के आसार
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह और देर रात के वक्त हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।
FEB 17, 2025 06:16 IST
आज इन जगहों पर छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 फरवरी को घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसके प्रभाव से विजिबिलिटी घटने की भी संभावना है।
FEB 17, 2025 06:16 IST
राजस्थान में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 17 से 19 फरवरी के दौरान बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान में 18 और 19 फरवरी को बारिश हो सकती है। प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ने की भी संभावना जताई गई है।
FEB 17, 2025 06:16 IST
नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी
मौसम विभाग ने 18 से 20 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 18 और 19 फरवरी को बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
FEB 17, 2025 06:16 IST
आज कश्मीर में होगी बारिश और बर्फबारी
आज जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 18, 21 और 22 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज हिमाचल में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
FEB 17, 2025 06:16 IST
नया पश्चिमी विक्षोभ आज देगा दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमाचलयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसके प्रभाव से 18 से 20 फरवरी के दौरान पहाड़ी और मैदानी इलाकों बारिश होने की संभावना है।
