LIVE
आज का मौसम: कहीं हीटवेव का अलर्ट, कहीं होगी बेमौसम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी और लू सता रही है, तो कहीं पर बेमौसम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 से 20 अप्रैल तक एक्टिव रहने की संभावना है। जिसके प्रभाव से की जिलों में 18 और 19 अप्रैल को मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी अनुमान है। कहीं-कहीं पर बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट और साउथ के कुछ राज्यों में भी बारिश आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में लू की स्थिति रह सकती है। इसके अलावा बिहार समेत कुछ अन्य जगहों पर बारिश के भी आसार हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
APR 17, 2025 18:40 IST
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान में जैसलमेर में अबतक का सबसे अधिक 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो, देश में अबतक का सबसे अधिक था। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। हालांकि, अगले 2 से 3 दिन में तापमान में गिरावट की संभावना है।
APR 17, 2025 15:56 IST
बेंगलुरु में प्री मॉनसून से बारिश का संभावना
कर्नाटक के बेंगलुरु में प्री मॉनसून एक्टिव होने से रविवार से लगभग प्रत्येक दिन प्री मॉनसूनी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान काफी कम रहेगा और गर्मी से काफी राहत महसूस होगी। कमोबेश यही हालत कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में देखा जा सकता है।
APR 17, 2025 15:18 IST
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और ओले गिरे
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे कई पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। राजधानी शिमला में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि कुल्लू जिले के सियोबाग में सबसे ज्यादा 28.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में 23.8 मिमी और नारकंडा में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई।
APR 17, 2025 13:29 IST
चंडीगढ़ में दर्ज की गई भारी बारिश
चंडीगढ़ में गुरुवार तड़के तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जबकि पंजाब के कई हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, हालांकि सुबह आसमान साफ हो गया और धूप निकली। पंजाब के जिन अन्य इलाकों में बारिश हुई उनमें अमृतसर में 4.5 मिमी, पठानकोट में 3.2 मिमी, गुरदासपुर में 18.8 मिमी और रूपनगर में 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
APR 17, 2025 12:34 IST
APR 17, 2025 11:16 IST
दिल्ली में आज रहेगी बादलों की आवाजाही
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
APR 17, 2025 10:49 IST
APR 17, 2025 10:34 IST
गर्मी से तप रहा गुजरात
गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ इलाके में आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां का तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और राजकोट जैसे शहरों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।
APR 17, 2025 08:57 IST
यूपी में आज गर्म रात का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दोनों हिस्सों में गर्म रात को लेकर चेतावनी जारी की है।
APR 17, 2025 07:27 IST
APR 17, 2025 06:34 IST
इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में हीटवेव का अलर्ट है। इसके अलावा गुजरात में भी आज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दिन में बाहर कम निकलने की और भरपूर पानी पीने की सलाह दी है।
APR 17, 2025 06:34 IST
राजस्थान में गर्मी का दौर जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को जैसलमेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन के समय जैसलमेर सबसे गर्म स्थान रहा। जैसलमेर के बाद फलौदी में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि राज्य में गर्मी का दौर अभी जारी रहने का अनुमान है।
APR 17, 2025 06:34 IST
APR 17, 2025 06:33 IST
APR 17, 2025 06:33 IST
दिल्ली में 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक था। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
